health

Uttarakhand block level ultrasound and x-ray target: उत्तराखंड के हर ब्लॉक में लगेगी अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीनें, अफसरों को छह महीने का समय दिया

Uttarakhand block level ultrasound and x-ray target: देहरादून, 07 मार्च, 2026ः उत्तराखंड के हर ब्लॉक में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। विभागीय अधिकारियों को छह माह के भीतर ब्लाॅक स्तर पर अल्ट्रासाउंड व एक्स रे मशीन पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही चिकित्सा इकाइयों में रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियनों की तैनाती के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Uttarakhand block level ultrasound and x-ray target: स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को विकासखंड स्तर पर उप जिला चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन के लिए प्रस्ताव बनाकर शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

डाॅ. रावत ने बताया कि वर्तमान में सभी 95 ब्लाॅक में 84 एक्स रे मशीन व 47 अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध हैं।

Uttarakhand block level ultrasound and x-ray target: अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद में 8-8 एक्स-रे मशीन, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग व चम्पावत में 3-3, चमोली, ऊधमसिंह नगर व पिथौरागढ़ 7-7, देहरादून, हरिद्वार व उत्तरकाशी 6-6, पौड़ी 11 तथा टिहरी के विभिन्न विकासखंडों में 9 एक्स-रे मशीन उपलब्ध हैं।

अल्मोड़ा व नैनीताल के विभिन्न विकासखंडों की चिकित्सा इकाइयों में 3-3 अल्ट्रासाउंड मशीनें उपलब्ध हैं।

पौड़ी व ऊधमसिंह नगर में 6-6, चमोली, टिहरी व पिथौरागढ़ में 5-5, उत्तरकाशी व देहरादून में 4-4, चम्पावत व रुद्रप्रयाग में 2-2 तथा बागेश्वर व हरिद्वार के विकासखंडों में 1-1 अल्ट्रासाउंड मशीनें उपलब्ध हैं।

डाॅ. रावत ने कहा कि चमोली जनपद के देवाल, घेस, नंदप्रयाग व थराली, देहरादून में चकराता व कालसी विकासखंडों में जहां अल्ट्रसाउंड व एक्स-रे मशीनें नहीं हैं, वहां आवश्यकतानुसार मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।

हरिद्वार जनपद के बहादराबाद, भगवानपुर, खानपुर, लक्सर व नारसन में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।

पौड़ी के द्वारीखाल, एकेश्वर, कल्जीखाल, नैनीडांडा, पाबौं व रिखणीखाल में अल्ट्रासाउंड मशीन, जबकि जयहरीखाल, खिर्सू, कोट तथा पोखड़ा में अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे दोनों मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी प्रकार अन्य जनपदों के विकासखंडों में भी अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन पहुंचाई जाएगी।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button