
Free health camp Ramgarh: रामगढ़ (देहरादून), 17 नवंबर 2025: श्री महंत इंद्रेश अस्पताल (एसजीआरआर) ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के 117 छात्र-छात्राओं सहित क्षेत्र के 250 से अधिक निवासियों की सामान्य स्वास्थ्य जाँच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। कुल मिलाकर, 360 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला।
Free health camp Ramgarh: श्री महंत इंद्रेश अस्पताल के आरएचटीसी मोथरोवाला के प्रभारी डॉ राहुल शर्मा के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस टीम में डॉ सत्यशील (जनरल मेडिसिन), डॉ परिजात रौथाण (बाल रोग), डॉ दिव्या अग्रवाल (स्त्री रोग), और डॉ विशाल कुमार (फिजियोथेरेपी) शामिल थे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने अस्पताल की पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर में बच्चों तथा क्षेत्रवासियों के वजन, ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर के साथ ही अन्य आवश्यक जाँचें की गईं और जरूरी दवाएं वितरित की गईं। विशेष रूप से बच्चों को मल्टीविटामिन और सर्दी-जुकाम-बुखार की दवाएं प्रदान की गईं।
Free health camp Ramgarh: स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्रीय पार्षद सोबत चन्द्र रमोला ने श्री महंत इंद्रेश अस्पताल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि शहर से दूर के क्षेत्रवासियों को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलना एक सराहनीय कदम है। अस्पताल के जन सम्पर्क अधिकारी सुभाष रमोला ने बताया कि श्री महंत इंद्रेश अस्पताल समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे शिविरों का आयोजन करता रहता है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निःशुल्क दवा उपलब्ध कराना है।
शिविर में आरएचटीसी मोथरोवाला के प्रभारी डॉ राहुल शर्मा, डॉ सत्यशील, डॉ परिजात रौथाण और डॉ दिव्या अग्रवाल ने हेल्थ तथा हाइजीन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ विशाल कुमार, डॉ दीक्षा और डॉ विशाखा ने जोड़ों तथा कमर दर्द के निवारण के लिए आवश्यक एक्सरसाइज का अभ्यास करवाया।
शिविर को सफल बनाने में हेल्थ इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह कन्याल एवं मंजू भट्ट, टेक्नीशियन अंकित सती, फार्मासिस्ट प्रियंका पैन्यूली, स्टाफ नर्स समता एवं रंजना, अटेंडेंट विनोद बिष्ट एवं शिवराज ने भी योगदान दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सोबत चन्द्र रमोला, समाजसेवी आलोक परमार, अक्षत सकलानी, प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापक उषा चौधरी, मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल. उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की प्रधानाध्यापिका शांति लिंगवाल, सहायक अध्यापक उषा रावत, अनिल डिमरी. भोजन माताएं लक्ष्मी देवी, विमला देवी, नीलिमा थापा, सरस्वती देवी समेत कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।













