आईडीपीएल इंटर कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगेः अभिभावक अध्यापक संघ

Rajesh Pandey

ऋषिकेश। 06 फरवरी, 2025

असामाजिक तत्वों ने बीती रात पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की।  विद्यालय में लगे शीशे और गमले तोड़ दिए और प्रधानाचार्य कक्ष के बाहर पत्थरबाजी की। इस घटना पर प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने अभिभावक अध्यापक संघ की बैठक बुलाकर उनको घटना की जानकारी दी।

मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया, बैठक में अभिभावक अध्यापक संघ ने विद्यालय में तोड़फोड़ की कड़े शब्दों में निंदा की। संघ की अध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त निर्णय लेने आवश्यक हैं। इस मामले में प्रधानाचार्य जो भी निर्णय लेंगे, अभिभावकों को मान्य होंगे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस घटनाक्रम की जांच के लिए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जानी चाहिए और इस घटना की निष्पक्ष जांच हो, जो भी इस घटना में संलिप्त पाए जाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई आवश्यक है।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद विपिन पंत, विजय पाल सिंह, अनूप वशिष्ठ, ललित मोहन जोशी, सुशील सैनी, हरेंद्र सिंह राणा, ऋषिराम उनियाल, नीरजा करनवाल, नरेंद्र सिंह रावत, दिवाकर नैथानी, सुशील रावत, रेखा पंवार, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, रेखा बिष्ट, सी.डी. डंगवाल, माधुरी रावत, सुनीता पंवार, मोनिका रौतेला सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *