By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: देहरादून में 12 दिसम्बर से वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > देहरादून में 12 दिसम्बर से वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024
FeaturedhealthNews

देहरादून में 12 दिसम्बर से वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024

Rajesh Pandey
Last updated: December 7, 2024 7:02 pm
Rajesh Pandey
1 year ago
Share
SHARE
देहरादून। न्यूज लाइव
आयुर्वेद का परंपरागत ज्ञान समझने-जानने के अलावा इसके उपचार की सुविधा भी एक ही जगह पर मिले तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 में ऐसा ही मौका उपलब्ध हो रहा है।
परेड ग्राउंड, देहरादून में 12 दिसंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलने वाले विश्व स्तरीय कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ आयुर्वेद के हर आयाम पर बात करेंगे, तो विशेषज्ञ चिकित्सक डेलीगेट्स के साथ ही सामान्य लोगों को भी इसका उपचार उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए 12 तरह की ओपीडी पूरे समय एक्टिव रहेंगी। हर एक ओपीडी में दो-दो विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे, जिनसे परामर्श भी मिलेगा और उपचार भी।
आयुर्वेद का विश्व स्तरीय कार्यक्रम उत्तराखंड में पहली बार हो रहा है। वर्ष 2002 से इस तरह के कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। पिछले वर्ष गोवा को इस कार्यक्रम की मेजबानी मिली थी। उत्तराखंड इस आयोजन के लिए उत्साहित है और तैयारियों पर पूरा जोर है। वैसे भी आयुर्वेद के लिहाज से उत्तराखंड की समृद्ध विरासत रही है। इसलिए यहां से इस कार्यक्रम के संदेश देश-दुनिया में प्रभावी ढंग से जाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो-2024 परंपरागत आयुर्वेद चिकित्सा को समझने और जानने के लिए एक बेहतरीन अवसर है। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डाॅक्टरों के अनुभव का लाभ भी लोगों को मिलेगा।
अपर सचिव आयुष डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर 12 ओपीडी सक्रिय रहेंगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। हर ओपीडी में दो-दो विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। मकसद यह ही है कि कार्यक्रम का हिस्सा बनने वालों को आयुर्वेद का ज्ञान भी मिले, साथ ही उनके रोगों का निदान भी परंपरागत चिकित्सा से संभव हो पाए।
ओपीडी मर्म चिकित्सा (अस्थि संधि एव मर्म आघात चिकित्सा हेतु), नाड़ी परीक्षा, क्षार सूत्र, अग्नि कर्म एवं रक्तमोक्षण, नेत्र, शिरो, नासा एवं कर्ण रोग चिकित्सा, पंचकर्म चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति रोग चिकित्सा, बाल रोग चिकित्सा, वृद्धजन्य रोग एवं मानस रोग चिकित्सा, स्वस्थवृत्त एवं अष्टांग योग चिकित्सा, किचन फार्मेसी एवं अरोमा थैरेपी, प्राकृतिक चिकित्सा और होम्योपैथी चिकित्सा के अंतर्गत चिकित्सीय परामर्श और उपचार किया जाएगा।

You Might Also Like

UKPSC: GIC, GGIC में Principals Post पर खास अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
GI Tag for Ponduru Khadi: मछली के जबड़े से साफ होने वाली दुनिया की एकमात्र हस्तनिर्मित खादी
“यहां बचपन अच्छा था, पर बुढ़ापा काटना मुश्किल हो रहा है”
Environment Protection : सिर्फ ये पांच काम आज से ही शुरू कर लीजिए
‘खेल रत्न पुरस्कार’ को अब से ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ कहा जाएगा: प्रधानमंत्री
TAGGED:Dehradun's NewsOPD Marma ChikitsaUttarakhand's NewsWorld Ayurveda Congress and Arogya Expo-2024World class Ayurveda program organized for the first time in Uttarakhandविश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो-2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंडः जानिए किस डिग्री कॉलेज में किन असिस्टेंट प्रोफेसर को मिली पहली तैनाती
Next Article उत्तराखंड में ठंड बढ़ने की चेतावनी, रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?