CareerFeaturedNewsUttarakhand

उत्तराखंड में 613 पदों पर निकाली नियुक्तियां, ऑनलाइन आवेदन शुरू

हरिद्वार। न्यूज लाइव ब्यूरो

उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग ‘समूह-ग‘) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा-2024 का विस्तृत विज्ञापन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आज जारी किया है। आयोग ने रिक्त 613 पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र किए हैं। ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं, जिनकी अंतिम तिथि सात नवम्बर, 2024 है।​

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि 07 नवम्बर, 2024
परीक्षा शुल्क – Net Banking/Debit Card/Credit Card द्वारा जमा करने की अंतिम तिथि 07 नवम्बर, 2024
ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन / परिवर्तन करने की तिथि 19 नवम्बर, 2024 से 28 नवम्बर, 2024

देखें- अधिक जानकारी एवं विस्तृत विज्ञापन

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button