FeaturedhealthNewsUttarakhand

अस्पतालों में खाली पदों पर एनएचएम के तहत करें नियुक्तियांः निदेशक

नैनीताल जनपद में दो अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की कार्यवाही जल्द करने के निर्देश

नैनीताल। न्यूज लाइव

एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) की उत्तराखंड निदेशक स्वाति एस. भदौरिया ने नैनीताल जनपद के कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं व स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। नैनीताल स्थित बी.डी. पांडे जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने खाली पड़े पदों को एनएचएम के तहत शीघ्र भरने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

मिशन निदेशक स्वाति भदौरिया ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, इमरजेंसी, लैब, प्रसूति वार्ड, स्टोर व अन्य महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद नैनीताल में दो अर्बन हेल्थ सेंटर खोले जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चिकित्सालय में टाइप 4 भवन, मेडिकल स्टोर, पार्किंग, क्रिटिकल केयर ब्लॉक, ओपीडी ब्लॉक के निर्माण के लिए स्थान का चयन करने को कहा।

मिशन निदेशक ने भवाली सेनिटोरियम, बेस चिकित्सालय में स्वीकृत निर्माण कार्यो में तेजी लाने और बीपीएचयू के लिए धारी, ओखलकांडा, रामगढ़, रामनगर में स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने अस्पताल के स्टाफ से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button