FeaturedhealthNewsUttarakhand

AIIMS Rishikesh: 23 अप्रैल को दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि

ऋषिकेश। न्यूज लाइव

एम्स ऋषिकेश में 23 अप्रैल को दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हैं। समारोह में मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी, जबकि टाॅपर छात्र-छात्राओं को 14 स्वर्ण पदकों सहित कुल 16 पदकों से नवाजा जाएगा।

एम्स ऋषिकेश का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 23 अप्रैल (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समारोह की मुख्य अतिथि, राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह और नीति आयोग के सदस्य डाॅ. विनोद के. पॉल विशिष्ट अतिथि हैं।

रविवार को संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ. )मीनू सिंह ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। इससे पहले 3 नवम्बर, 2018, 14 मार्च, 2020 और 13 जुलाई, 2023 को एम्स में तीन बार दीक्षांत समारोह आयोजित किए जा चुके हैं।

संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर( डॉ.) मीनू सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 598 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। उपाधि पाने वाले छात्र-छात्राओं में से 10 टाॅपर्स का चयन गोल्ड मेडल के लिए हुआ है। इनमें से कुछ टाॅपर एक से अधिक गोल्ड मेडल से नवाजे जाएंगे।

समारोह मंगलवार अपराह्न चार बजे से संस्थान के मुख्य ऑडिटोरियम में शुरू होगा। समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न विभागों की टीमें बनाकर उन्हें संबंधित कार्यों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button