Lok Sabha Election 2024: डोईवाला में हरीश रावत का रोड शो, कांग्रेस का चुनावी अभियान तेज

Rajesh Pandey

डोईवाला। न्यूज लाइव ब्यूरो

लोक सभा की हरिद्वार सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लच्छीवाला से रानीपोखरी तक रोड शो किया। रोड शो में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रोड शो के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने प्रत्याशी के चुनाव अभियान को तेज कर दिया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक प्रत्याशी के चुनावी रथ के साथ दिखाई दिए। समर्थकों की भीड़ देखकर कांग्रेस के नेता खुश नजर आए।

परवादून जिला कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के समर्थन में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में रोड शो का आयोजन किया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने सुबह श्री लच्छेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना और महिलाओं के मांगल गीत के बीच रोड शो की शुरुआत की। लच्छीवाला मैदान से डोईवाला बाजार, ऋषिकेश रोड, भानियावाला, जौलीग्रांट होते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काफिला रानीपोखरी पहुंचा। बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों और कारों में सवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रोड शो के माध्यम से चुनाव अभियान को पहले से तेज कर दिया।

डोईवाला चौक पर स्वागत के बाद रोड शो का काफिला ऋषिकेश रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचा, जहां पूर्व सीएम रावत ने दरबार में मत्था टेका।

जौलीग्रांट स्थित श्रीदेव सुमन चौक पहुंचने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

रोड शो के दौरान उत्साही कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जोरदार नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा से अपने नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान हरीश रावत ने मतदाताओं से जनहित में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का आह्वान किया। रावत रोड शो में बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ से खुश नजर आए। उन्होंने कहा, जनता से मिल रहा समर्थन इस बात को दर्शाता है कि कांग्रेस की जीत तय है। उन्होंने कहा, जनता भाजपा के झूठे वादों से त्रस्त हो चुकी है। जनता देश का विकास चाहती है, इसलिए कांग्रेस के साथ खड़ी है।

रोड शो में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनता के हितों के लिए संघर्ष कर रहा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। रोड शो की सफलता से पता चलता है कि जनता कांग्रेस के साथ है।

रोड शो में कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,अब्दुल रज्जाक, हेमा पुरोहित, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, ताजेंद्र सिंह ताज, इंद्रजीत सिंह, लक्ष्मण बिष्ट, राजेश गुरुंग, रमेश सोलंकी,मोहित नेगी,रंजीत सिंह बॉबी,राजवीर खत्री,सुनील सैनी, सन्नी प्रजापति, हिमांशु जाटव, गौरव मल्होत्रा, प्रमोद कपरुवाण शास्त्री, राहुल सैनी, सावन राठौर, स्वतंत्र बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी,सुनील थपलियाल,सचिन उनियाल,पूर्व प्रधान उमेद बोरा,मुकेश प्रसाद, प्रकाश नेगी, अनूप चौहान,राजेन्द्र बिष्ट,अफसाना अंसारी,साहिल अली,ग्राम प्रधान रेखा बहुगुणा,इंदरजीत सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुनील बर्मन,देवराज सावन,आरिफ अली,विमल गोला, ,मनीष नागपाल, योगीश पुंडीर, सुरेंद्र मनवाल,आशिक अली,राहुल खरोला आदि उपस्थित रहे ।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *