FeaturedNewsUttarakhand

पिथौरागढ़- देहरादून हवाई सेवा शुरू, अभी सप्ताह में तीन दिन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनी सैनी एयरपोर्ट से पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया

पिथौरागढ़।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनी सैनी एयरपोर्ट से पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री स्वयं भी हवाई जहाज में बैठकर देहरादून रवाना हुए। उन्होंने कहा कि पहले पिथौरागढ़ से देहरादून और दिल्ली जाने में 17 घंटे लगते थे, वहीं अब ऑल वेदर रोड बनने से 11 घंटे लगते हैं। सीमांत जिले में हवाई सेवा प्रारंभ होने से एक घंटे में देहरादून पहुंच सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ओएलएस सर्वे कर लिया है। पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के बीच हेली सेवा की शुरुआत की गई थी। इसे भी नियमित करने की सरकार की योजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदिकैलाश और जागेश्वर धाम के दर्शन करने के बाद आदि कैलाश और जागेश्वर धाम में पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रधानमंत्री उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों को देश-विदेश में नई पहचान दिला रहे हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह हवाई सेवा जनपद पिथौरागढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा अभी सप्ताह में तीन दिन के लिए शुरू हुई है, बाद में इसे 05 दिन किया जाएगा।

पिथौरागढ़ से हिंडन के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री ने सिंधिया से अनुरोध किया।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सिंधिया ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री गणेश भंडारी, सांसद अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी डॉ. एसके वरनवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button