उत्तराखंड में शिक्षा की नई पहल डिजीटल वाहन की शुरुआत

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड में एक नई शिक्षा पहल  ‘DIGITAL Vehicle as CONTINUED LEARNING ACCESS PROJECT (CLAP)’ की शुरुआत की गई। अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज पुजारगाँव टिहरी गढ़वाल में  मुख्य अतिथि एनसीआरटी के निदेशक प्रोफेसर डॉ. दिनेश सकलानी ने इस पहल का शुभारंभ किया।

शिक्षा निदेशक (अकादमी शोध एवं मूल्यांकन) वन्दना गर्ब्याल और मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

CALP वाहन में 120 Chrome Book लैपटॉप, NCERT से निर्मित सामग्री, दीक्षा पोर्टल, पीएमई विद्या, और Swyam plateform जैसी सभी तकनीकी शिक्षण सामग्री शामिल हैं।

यह पहल उत्तराखंड में शिक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो NEP 2020 (राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020) के प्रावधानों के साथ, शिक्षा प्रणाली में डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखता है।

इस पहल का सफल आयोजन अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज पुजारगाँव टिहरी गढ़वाल परिसर में हुआ है, और इसकी मूल तैयारी CIET के संयुक्त निदेशक आमरेंद्र बेहरा और SRAD के अधिकारी एस भटनागर ने की।

इस मौके पर प्रो. सकलानी ने बताया, उनकी शिक्षा दीक्षा भी इसी विद्यालय से हुई है। उन्होंने बचपन में अपने संघर्ष को साझा किया।साथ ही, लोगों से बच्चों के प्रति जागरूक होने का संकल्प लेने की अपील की। अपने प्राथमिक स्कूल में एक बाल वाटिका के विकास और निर्माण के लिए भी योजना बनाई, जिसे एक उच्च स्तरीय आदर्श बाल वाटिका के रूप मे क्षेत्रीय बालकों के लिए समर्पित किया जाएगा।

प्रो. सकलानी ने अपनी माता जी की याद में राज्य के मेधावी छात्रों को स्कालरशिप प्रदान करके प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम समापन पर  टिहरी डायट के प्राचार्य श्री डंडरियाल ने तकनीकी शिक्षण मे CLAP वाहन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *