
उत्तराखंड में हर्षोल्लास से मनाया गया इगास पर्व
देहरादून। उत्तराखंड में इगास पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दून विश्वविद्यालय परिसर में राठ जन विकास समिति के कार्यक्रम में शामिल हुए और भेलो खेला।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माणा गांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बनाए स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण मे मातृशक्ति का बड़ा योगदान है। मातृशक्ति के सम्मान के प्रति हम प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, कुलपति दून विश्वविद्यालय डॉ. सुरेखा डंगवाल आदि उपस्थित रहे।
इगास पर मुख्यमंत्री आवास में भी लोकगीत, लोकनृत्य एवं लोक संस्कृति के साथ लोक परम्पराओं के जीवन्तता की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने भैलो पूजन कर, भैलो खेला। मुख्यमंत्री लोक कलाकारों के साथ नृत्य में शामिल हुए।












