DisasterFeaturedUttarakhand

देखिए वीडियो- एसडीआरएफ ने तेज बहाव वाली नदियों में फंसे लोगों को बचाया

देहरादून के कुमाल्डा क्षेत्र में बादल फटा, एसडीआरएफ ने 40 से अधिक को रेस्क्यू किया

देहरादून। एसडीआरएफ (SDRF Uttarakhand Police) ने देहरादून जिले में प्रेमनगर और रायपुर क्षेत्र में नदियों के तेज प्रवाह में फंसे दो व्यक्तियों को बचा लिया। वहीं, बादल फटने से प्रभावित कुमाल्डा क्षेत्र में फोर्स ने 40 से अधिक व्यक्तियों को सकुशल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

SDRF Uttarakhand Police ने ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी। बताया गया कि देहरादून जिले में थानो -रायपुर रोड के बीच पुल टूटने से एक व्यक्ति नदी में फंस गया था। सूचना पर एसडीआरएफ ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सकुशल बचा लिया।

वहीं, देर रात जनपद देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के नदी में फंसे होने की सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम ने घने अंधेरे में ही व्यक्ति तक पहुंच बनाई और उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर लाया गया।

उधर, देर रात देहरादून के ग्राम सरखेत,रायपुर में बादल फटने से क्षेत्र में पानी भर गया। सूचना मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना हो गई। ट्वीट में बताया गया कि , SDRF ने मध्य रात्रि से ही रेस्क्यू ऑपेरशन चलाकर सरखेत ग्राम से 40 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अभी कुमाल्ड़ा क्षेत्र में आपदा राहत बचाव अभियान जारी है।

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button