प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को हल्द्वानी में, कुमाऊं को देंगे बड़ी सौगात

Rajesh Pandey
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसम्बर को हल्द्वानी में कुमाऊं क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी में कार्यक्रम स्थल एमबी इंटर कॉलेज मैदान में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने बताया, टनकपुर-बागेश्वर ब्रॉडगेज रेल लाइन सर्वे के लिए 29 करोड़ की धनराशि भारत सरकार से जारी हो चुकी है। जमरानी बांध की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ जनपद प्रभारी मंत्री यतीश्वरानन्द, केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आयोजन से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एवं लोनिवि के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था के लेआउट प्लान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम स्थल से जितना संभव हो सके, उतने नजदीक पार्किंग स्थल चयनित किए जाएं, ताकि कार्यकर्ताओं व जनता को कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने में परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *