नव का रव

Rajesh Pandey

उमेश राय

अब नवीन सूझ-बूझ का सही विकास हो,
मेल-जोल नित बढ़े,मनुष्यता का वास हो,
एक धरती,आसमां है एक,नेक तो बनो,
विग्रह का ग्रह छटे,सदैव रस – समास हो.

धर्म वह जोड़े हमें जो,विवेक पूर्ण रंग दे,
कर्म हो रहित अहं-मम,शांतिमय तरंग दे,
भाव-पूरित,नेह-सूत्रित मानवीय चेहरा बने,
मर्म सबका भाईचारा,प्रेम-करूणा संग दे.

भूख न बिलखे कहीं, बचपन न घिरे तमस में,
स्वार्थी रण बंद हो,मरहम रहे हर परस(स्पर्श)में,
नव संवत्सर,नवरात्र का संदेश,रहित काल-देश,
नव सृजन रव-रूह हो,हर आचरण व दरस में.

एक चेहरा,एक मानक,एक ही आशय रहे,
ऐक्य हो वाणी-कर्म में,सत्य का आश्रय गहे,
मत बढ़ाओ दूरियाँ,कमजोरियाँ भी मत भुनाना,
रख समन्वय-सहकार,साझेपना में हम बहे.
– नव-संवत्सर व नवरात्रि की अशेष स्वस्तिकामना…

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *