By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: रक्षाबंधन के लिए राखियां और सजावटी सामान यहां से खरीदें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Business > रक्षाबंधन के लिए राखियां और सजावटी सामान यहां से खरीदें
BusinessFeaturedFestival

रक्षाबंधन के लिए राखियां और सजावटी सामान यहां से खरीदें

Rajesh Pandey
Last updated: July 14, 2021 3:57 pm
Rajesh Pandey
5 years ago
Share
SHARE

नई दिल्ली।  ट्राइब्स इंडिया में शानदार दस्तकारी, धातु से बनी सजावटी चीजों और बड़े पैमाने पर जैविक हर्बल उत्पाद उपलब्ध हैं। ये सभी चीजें खुदरा दुकानों और ऑनलाइन ई-वाणिज्य प्लेटफार्मों से खरीदी जा सकती हैं। परिवार वालों और मित्रों के लिए तोहफे खरीदने के लिए ट्राइब्स इंडिया (Tribes India) की एक ही दुकान काफी है, जहां सब-कुछ उपलब्ध है। कहीं और जाने की जरूरत ही नहीं है।

रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। इसे मद्देनजर रखते हुए ट्राइब्स इंडिया कैटलॉग में एक विशेष राखी फीचर रखा गया है, जहां आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं। ये राखियां भारत की विभिन्न जनजातियों द्वारा हस्त-निर्मित हैं।

राखियों के अलावा पूजा की सामग्री भी उपलब्ध है, जैसे तराशी गई धातुओं की पूजा-पेटिकाएं और तोरण। साथ में पुरुषों और महिलाओं के लिये रंग-बिरंगे कुर्ते भी उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए तरह-तरह की स्टाइल वाले जैकेट, साड़ियों की विशाल श्रृंखला, जैसे माहेश्वरी, चंदेरी, बाग, कांथा, भंडारा, टसर, सम्भलपुरी और इकाट परंपराओं वाली साड़ियां, कपड़े और सुंदर स्टोल खरीदे जा सकते हैं। ये सभी सामान ट्राइब्स इंडिया की खुदरा दुकानों और वेबसाइट पर मिल जाएगा।

जनजातीय उत्पादों को बाजार में उतारने और उनके विकास के जरिये जनजातियों की आजीविका को प्रोत्साहन देने तथा उन्हें शक्ति-सम्पन्न बनाने के प्रयास ट्राइफेड लगातार कर रहा है।

वह ट्राइब्स इंडिया नेटवर्क के माध्यम से उत्पादों की विशाल और विविध श्रृंखला को विस्तार दे रहा है।

ट्राइब्स इंडिया की 137 खुदरा दुकानें और ई-वाणिज्य प्लेटफार्म (www.tribesindia.com) हर तरह की जरूरतें पूरी कर रहा है।

जैविक हल्दी, सूखा अमला, जंगलों से जमा किया हुआ शहद, काली मिर्च, रागी, त्रिफला, मूंग दाल,  उड़द दाल, सफेद सेम और दलिया जैसे जैविक उत्पादों के साथ-साथ वर्ली शैली या पत्तचित्र  शैली की चित्रकारी, डोकरा शैली के हाथ से बने आभूषण, पूर्वोत्तर के वानचो  और कोन्याक  जनजातियों के मनके वाले हार, रेशमी और अन्य शानदार लिबास, रंग-बिरंगे गुड्डे-गुड़िया, बच्चों के खिलौने, पारंपरिक बुनी हुई डोंगरिया शॉल और बोडो जनजाति के बुने हुए कपड़े, धातु से बनी चीजें, बांस के उत्पाद, यानी हर तरह की वस्तुयें यहां उपलब्ध हैं, जिन्हें तोहफे के तौर पर खरीदा जा सकता है।

इन वस्तुओं को आकर्षक गिफ्ट-पैक या हैम्पर में रखा जा सकता है, जिसकी व्यवस्था बजट और जरूरतों को ध्यान में रखकर की जा सकती है।

इन गिफ्ट हैम्परों को जैविक, री-साइकिल की हुई सामग्री में पैक किया जाता है। यह टिकाऊ पैकेट होता है, जिसका डिजाइन सुश्री रीना ढाका ने ट्राइब्स इंडिया के लिए तैयार किया है। इन सजावटी हैम्परों में बंधा हुआ उपहार हर अवसर पर आकर्षण का केंद्र बन जाता है।

रक्षाबंधन जैसे प्रेम और सुरक्षा के त्योहार पर उपहार देने के लिए आप अपने सबसे नजदीकी ट्राइब्स इंडिया के शो-रूम या वेबसाइट के जरिए इन उत्पादों को खरीद सकते हैं।

 

Contents
नई दिल्ली।  ट्राइब्स इंडिया में शानदार दस्तकारी, धातु से बनी सजावटी चीजों और बड़े पैमाने पर जैविक हर्बल उत्पाद उपलब्ध हैं। ये सभी चीजें खुदरा दुकानों और ऑनलाइन ई-वाणिज्य प्लेटफार्मों से खरीदी जा सकती हैं। परिवार वालों और मित्रों के लिए तोहफे खरीदने के लिए ट्राइब्स इंडिया (Tribes India) की एक ही दुकान काफी है, जहां सब-कुछ उपलब्ध है। कहीं और जाने की जरूरत ही नहीं है।रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। इसे मद्देनजर रखते हुए ट्राइब्स इंडिया कैटलॉग में एक विशेष राखी फीचर रखा गया है, जहां आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं। ये राखियां भारत की विभिन्न जनजातियों द्वारा हस्त-निर्मित हैं।राखियों के अलावा पूजा की सामग्री भी उपलब्ध है, जैसे तराशी गई धातुओं की पूजा-पेटिकाएं और तोरण। साथ में पुरुषों और महिलाओं के लिये रंग-बिरंगे कुर्ते भी उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए तरह-तरह की स्टाइल वाले जैकेट, साड़ियों की विशाल श्रृंखला, जैसे माहेश्वरी, चंदेरी, बाग, कांथा, भंडारा, टसर, सम्भलपुरी और इकाट परंपराओं वाली साड़ियां, कपड़े और सुंदर स्टोल खरीदे जा सकते हैं। ये सभी सामान ट्राइब्स इंडिया की खुदरा दुकानों और वेबसाइट पर मिल जाएगा।जनजातीय उत्पादों को बाजार में उतारने और उनके विकास के जरिये जनजातियों की आजीविका को प्रोत्साहन देने तथा उन्हें शक्ति-सम्पन्न बनाने के प्रयास ट्राइफेड लगातार कर रहा है।वह ट्राइब्स इंडिया नेटवर्क के माध्यम से उत्पादों की विशाल और विविध श्रृंखला को विस्तार दे रहा है।ट्राइब्स इंडिया की 137 खुदरा दुकानें और ई-वाणिज्य प्लेटफार्म (www.tribesindia.com) हर तरह की जरूरतें पूरी कर रहा है।जैविक हल्दी, सूखा अमला, जंगलों से जमा किया हुआ शहद, काली मिर्च, रागी, त्रिफला, मूंग दाल,  उड़द दाल, सफेद सेम और दलिया जैसे जैविक उत्पादों के साथ-साथ वर्ली शैली या पत्तचित्र  शैली की चित्रकारी, डोकरा शैली के हाथ से बने आभूषण, पूर्वोत्तर के वानचो  और कोन्याक  जनजातियों के मनके वाले हार, रेशमी और अन्य शानदार लिबास, रंग-बिरंगे गुड्डे-गुड़िया, बच्चों के खिलौने, पारंपरिक बुनी हुई डोंगरिया शॉल और बोडो जनजाति के बुने हुए कपड़े, धातु से बनी चीजें, बांस के उत्पाद, यानी हर तरह की वस्तुयें यहां उपलब्ध हैं, जिन्हें तोहफे के तौर पर खरीदा जा सकता है।इन वस्तुओं को आकर्षक गिफ्ट-पैक या हैम्पर में रखा जा सकता है, जिसकी व्यवस्था बजट और जरूरतों को ध्यान में रखकर की जा सकती है।इन गिफ्ट हैम्परों को जैविक, री-साइकिल की हुई सामग्री में पैक किया जाता है। यह टिकाऊ पैकेट होता है, जिसका डिजाइन सुश्री रीना ढाका ने ट्राइब्स इंडिया के लिए तैयार किया है। इन सजावटी हैम्परों में बंधा हुआ उपहार हर अवसर पर आकर्षण का केंद्र बन जाता है।रक्षाबंधन जैसे प्रेम और सुरक्षा के त्योहार पर उपहार देने के लिए आप अपने सबसे नजदीकी ट्राइब्स इंडिया के शो-रूम या वेबसाइट के जरिए इन उत्पादों को खरीद सकते हैं।

Keywords:- Organic herbal produce, Tribes India, e-commerce platforms, The livelihoods and empower tribals, Development to tribal produce and products, TRIFED, Tribes India network, www.tribesindia.com,Wancho and Konyak tribes of the North

You Might Also Like

Video: डायनासोर ने पूछा, हमें तो उल्का पिंड ने खत्म किया, आपके पास क्या बहाना है?
घबराएं नहीं, एम्स कर रहा इस बीमारी का निशुल्क उपचार
उत्तराखंड में कोरोना का एक भी केस नहींः स्वास्थ्य सचिव
महाराष्ट्र में मिले लौह कालीन बस्ती के प्रमाण
विधानसभा में जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि
TAGGED:Development to tribal produce and productse-commerce platformsOrganic herbal produceThe livelihoods and empower tribalsTribes IndiaTribes India networkTRIFEDWancho and Konyak tribes of the Northwww.tribesindia.com
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article एनटीपीसी कच्छ के रण में देश का सबसे बड़ा सोलर पार्क बनाएगा
Next Article उत्तराखंड में 434 पदों पर नौकरियां, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2021
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?