देहरादून। श्री हेमकुन्ट साहिब जी की यात्रा 22 मई से शुरू होगी। प्रतिदिन पांच हजार श्रद्धालु ही श्री हेमकुन्ट साहिब जी के दर्शन कर सकेंगे। उत्तराखंड सरकार एवं गुरुद्वारा श्री हेमकुन्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है।
https://twitter.com/DIPR_UK/status/1525786614139539456
उत्तराखंड सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के अनुसार, गुरुद्वारा श्री हेमकुन्ट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने बताया कि यात्रा पर प्रस्थान करने से पूर्व आने वाले समस्त श्रद्धालुओं को पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। यात्री ऑनलाइन पंजीकरण पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in अथवा मोबाइल एप्लीकेशन Tourist Care Uttarakhand के माध्यम से कराया जा सकता है
उन्होंने बताया, जो यात्री किसी कारणवश ऑनलाइन पंजीकरण करने में असमर्थ हैं, वो गुरुद्वारा श्री हेमकुन्ट साहिब, लक्ष्मण झूला मार्ग, ऋषिकेश में लगाए गए पंजीकरण केन्द्र पर उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।



