दुनिया में हर साल होती है 1.7 ख़रब डॉलर की अवैध सट्टेबाज़ीः रिपोर्ट

Rajesh Pandey
मादक पदार्थों एवं अपराध पर यूएन कार्यालय (UNODC) ने गुरुवार को एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि हर साल, अनुमानित 1.7 ख़रब डॉलर तक की अवैध सट्टेबाज़ी होती है। खेलों में भ्रष्टाचार पर पहली बार आई इस वैश्विक रिपोर्ट में, इस पूरे क्षेत्र में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से निपटने के लिए तत्कालिक, एकीकृत व अन्तर्राष्ट्रीय कार्रवाई की मांग की गई है।

Contents
मादक पदार्थों एवं अपराध पर यूएन कार्यालय (UNODC) ने गुरुवार को एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि हर साल, अनुमानित 1.7 ख़रब डॉलर तक की अवैध सट्टेबाज़ी होती है। खेलों में भ्रष्टाचार पर पहली बार आई इस वैश्विक रिपोर्ट में, इस पूरे क्षेत्र में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से निपटने के लिए तत्कालिक, एकीकृत व अन्तर्राष्ट्रीय कार्रवाई की मांग की गई है।यूएन समाचार में प्रकाशित एक खबर में संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के हवाले से कहा गया है कि यह रिपोर्ट “वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर, खेलों में भ्रष्टाचार और संगठित अपराध के, चौंका देने वाले पैमाने, अभिव्यक्ति और जटिलता के बारे में बताती है।”यह रिपोर्ट सरकारों, खेल संगठनों, निजी क्षेत्र और शिक्षा जगत के लगभग 200 विशेषज्ञों के साथ साझेदारी में तैयार की गई है। इस तरह की अब तक की सबसे गहन समीक्षा है।यूएन समाचार के मुताबिक, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि खेलों में भ्रष्टाचार की मौजूदगी कोई नई घटना नहीं है, क्योंकि प्राचीन ओलम्पिक खेलों के समय से ही सट्टेबाज़ी की गतिविधियां मौजूद रही हैं, लेकिन रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि पिछले दो दशकों में इसमें “पर्याप्त वृद्धि” हुई है।रिपोर्ट के अनुसार, वैश्वीकरण, अपार धन प्रवाह, क़ानूनी एवं अवैध खेल सट्टेबाज़ी का तेज़ी से बढ़ना व तकनीकी विकास, इसे उन आपराधिक नेटवर्कों के लिए तेज़ी से आकर्षक बना रहे हैं, जो इन खेलों से फ़ायदा उठाना चाहते हैं।रिपोर्ट में अवैध सट्टेबाज़ी, प्रतियोगिताओं में हेराफेरी, दुरुपयोग, प्रमुख खेल आयोजनों के धोखेबाज़ों के चंगुल में आने का जोखिम और संगठित अपराध की भागीदारी आदि की भूमिका का भी विश्लेषण किया गया है। “यह अनुमान है कि 80% खेल और रेसिंग दांव दुनिया भर में अवैध रूप से होते हैं। ”यह रिपोर्ट उन पहलुओं पर भी प्रकाश डालती है जो समस्या से निपटने में मदद कर सकते हैं, जैसे कि ग़लत गतिविधियों का पता लगाने और उनकी सूचना क़ानून लागू करने वाली एजेंसियों को देने, संबंधित मुद्दों और समस्या के समाधान के लिए मौजूदा क़ानूनी ढांचे का उपयोग कैसे किया जा सकता है।इस रिपोर्ट में सरकारों और खेल संगठनों के लिए ठोस नीतिगत विचारों वाली एक कार्यपुस्तिका भी शामिल है।इसमें, क़ानूनी, नीति और संस्थागत ढांचे को मज़बूत करने, व्यापक भ्रष्टाचार विरोधी नीतियां लागू करने तथा खेल संगठनों, अपराध रोकथाम, न्याय अधिकारियों एवं नीति निर्माताओं के बीच बेहतर सहयोग व सूचनाओं के आदान-प्रदान की सिफ़ारिश की गई है।इस रिपोर्ट को अगले सप्ताह, 13 से 17 दिसम्बर तक मिस्र के शरम अल-शेख़ में आयोजित होने वाली द्विवार्षिक संयुक्त राष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक सम्मेलन से ठीक पहले जारी किया गया है।
यूएन समाचार में प्रकाशित एक खबर में संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के हवाले से कहा गया है कि यह रिपोर्ट “वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर, खेलों में भ्रष्टाचार और संगठित अपराध के, चौंका देने वाले पैमाने, अभिव्यक्ति और जटिलता के बारे में बताती है।”
यह रिपोर्ट सरकारों, खेल संगठनों, निजी क्षेत्र और शिक्षा जगत के लगभग 200 विशेषज्ञों के साथ साझेदारी में तैयार की गई है। इस तरह की अब तक की सबसे गहन समीक्षा है।
यूएन समाचार के मुताबिक, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि खेलों में भ्रष्टाचार की मौजूदगी कोई नई घटना नहीं है, क्योंकि प्राचीन ओलम्पिक खेलों के समय से ही सट्टेबाज़ी की गतिविधियां मौजूद रही हैं, लेकिन रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि पिछले दो दशकों में इसमें “पर्याप्त वृद्धि” हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार, वैश्वीकरण, अपार धन प्रवाह, क़ानूनी एवं अवैध खेल सट्टेबाज़ी का तेज़ी से बढ़ना व तकनीकी विकास, इसे उन आपराधिक नेटवर्कों के लिए तेज़ी से आकर्षक बना रहे हैं, जो इन खेलों से फ़ायदा उठाना चाहते हैं।
रिपोर्ट में अवैध सट्टेबाज़ी, प्रतियोगिताओं में हेराफेरी, दुरुपयोग, प्रमुख खेल आयोजनों के धोखेबाज़ों के चंगुल में आने का जोखिम और संगठित अपराध की भागीदारी आदि की भूमिका का भी विश्लेषण किया गया है। “यह
अनुमान है कि 80% खेल और रेसिंग दांव दुनिया भर में अवैध रूप से होते हैं। ”
यह रिपोर्ट उन पहलुओं पर भी प्रकाश डालती है जो समस्या से निपटने में मदद कर सकते हैं, जैसे कि ग़लत गतिविधियों का पता लगाने और उनकी सूचना क़ानून लागू करने वाली एजेंसियों को देने, संबंधित मुद्दों और समस्या के समाधान के लिए मौजूदा क़ानूनी ढांचे का उपयोग कैसे किया जा सकता है।
इस रिपोर्ट में सरकारों और खेल संगठनों के लिए ठोस नीतिगत विचारों वाली एक कार्यपुस्तिका भी शामिल है।इसमें, क़ानूनी, नीति और संस्थागत ढांचे को मज़बूत करने, व्यापक भ्रष्टाचार विरोधी नीतियां लागू करने तथा खेल संगठनों, अपराध रोकथाम, न्याय अधिकारियों एवं नीति निर्माताओं के बीच बेहतर सहयोग व सूचनाओं के आदान-प्रदान की सिफ़ारिश की गई है।
इस रिपोर्ट को अगले सप्ताह, 13 से 17 दिसम्बर तक मिस्र के शरम अल-शेख़ में आयोजित होने वाली द्विवार्षिक संयुक्त राष्ट्र भ्रष्टाचार निरोधक सम्मेलन से ठीक पहले जारी किया गया है।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *