नियो विजन के बच्चों की क्रियेटिविटी

Rajesh Pandey

देहरादून के लक्खीबाग स्थित नियोविजन संस्था के बच्चे सामाजिक जागरूकता का अभियान चला रहे हैं। ये अपनी गुल्लक में रोजाना एक रुपया जमा करते हैं। गुल्लक पर बच्चों ने अपने गांव का नाम लिखा है। सालभर में जमा राशि को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण पर खर्च किया जाता है। यह चित्र बनाया है नियो विजन की छात्रा पूजा पासवान ने। क्या आप अपने जन्मदिन पर एक पौधा रोपेंगे और उसकी देखरेख करेंगे। तक धिनाधिन को नियो विजन संस्था, लक्खीबाग के बच्चों ने अपनी क्रियेटिविटी से परिचित कराया है। छात्रा गुड्डी ने इस पेंटिंग के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए जागरूक किया है।

देहरादून की नियो विजन संस्था के छात्र चंदन पासवान ने कचरे में पड़ी बोतल को दिया नया लुक

 

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *