By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Monideepa Sarma Empower Society Interview: एम्पावर सोसाइटी का स्थानीय संसाधनों से आजीविका संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Career > Monideepa Sarma Empower Society Interview: एम्पावर सोसाइटी का स्थानीय संसाधनों से आजीविका संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
CareerNews

Monideepa Sarma Empower Society Interview: एम्पावर सोसाइटी का स्थानीय संसाधनों से आजीविका संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण पर फोकस

Rajesh Pandey
Last updated: March 23, 2026 8:55 pm
Rajesh Pandey
1 month ago
Share
चमोली जिला स्थित सोल डुंग्री में कम्युनिटी एंगेजमेट के दौरान महिलाओं के साथ एम्पावर सोसाइटी की सचिव मोनीदीपा सरमा (बीच में)।
SHARE

Monideepa Sarma Empower Society Interview: देहरादून, 02 जनवरी, 2026ः एम्पावर सोसाइटी’ (Empower Society) देहरादून के माध्यम से संस्था की सचिव मोनीदीपा सरमा उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों और नॉर्थ-ईस्ट में आजीविका संवर्धन का एक अनूठा मॉडल पेश कर रही हैं। यह संस्था स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक शिल्प और आधुनिक कौशल के समन्वय पर केंद्रित है। पेश है newslive24x7.com की उनसे बातचीत के मुख्य अंश:

Monideepa Sarma Empower Society Interview:  उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों में ‘रिंगाल’ और ‘बांस’ (Bamboo) जैसे स्थानीय संसाधनों पर विशेष कार्यों के पीछे सोच पर मोनीदीपा सरमा का कहना है, रिंगाल और बांस केवल पौधे नहीं, बल्कि हिमालयी संस्कृति की पहचान हैं। सदियों से हमारे ग्रामीण इनका उपयोग टोकरी या चटाई जैसे पारंपरिक कार्यों में करते आए हैं, लेकिन अब हम इन्हें   ‘मॉडर्न आर्ट’ और ‘डिजाइनर प्रोडक्ट्स’ के रूप में विकसित कर रहे हैं। हम गांवों में इसके बाकायदा प्रशिक्षण शिविर आयोजित करते हैं। हमारा उद्देश्य है कि कारीगर केवल घरेलू सामान न बनाएं, बल्कि बाजार की मांग के अनुसार लैंपशेड, मॉडर्न फर्नीचर और डेकोरेटिव आइटम तैयार करें। जब पारंपरिक शिल्प में आधुनिक फिनिशिंग और डिजाइन जुड़ता है, तो उसकी कीमत और मांग दोनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ जाती है।

Monideepa Sarma Empower Society Interview: ‘स्किल डेवलपमेंट’ और प्रशिक्षण को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के संबंध में उनका कहना है, हम केवल ट्रेनिंग देकर अपना काम खत्म नहीं करते, बल्कि कारीगरों की ‘हैंड-होल्डिंग’ (लगातार सहयोग) करते हैं। एम्पावर सोसाइटी उत्तराखंड के सीमांत जनपदों और नॉर्थ-ईस्ट के कारीगरों के बीच एक सेतु का काम करती है। हम उन्हें उन्नत औजारों का उपयोग करना सिखाते हैं और उन्हें बड़े डिजाइन विशेषज्ञों से जोड़ते हैं। हमारा मुख्य फोकस ‘क्वालिटी कंट्रोल’ पर है ताकि उनके बनाए उत्पाद किसी भी बड़े स्टोर के मानकों पर खरे उतरें। यही असली स्किल डेवलपमेंट है जो एक साधारण कारीगर को ‘आत्मनिर्भर उद्यमी’ बनाता है।

‘क्लाइमेट अवेयरनेस’ और ‘पौधारोपण’ को आजीविका योजनाओं से कैसे जोड़ा जाता है, के सवाल पर उनका कहना है, पर्यावरण और आजीविका एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हम केवल संसाधन का दोहन नहीं सिखाते, बल्कि उनके पुनरुद्धार (Regeneration) पर भी काम करते हैं। हमारी संस्था व्यापक स्तर पर सघन पौधारोपण अभियान चलाती है, जिसमें हम रिंगाल, बांस और चारा प्रजातियों के पौधे लगाने पर जोर देते हैं। हम ग्रामीणों को प्रशिक्षित करते हैं कि अगर वे आज अपनी आजीविका के लिए रिंगाल काट रहे हैं, तो उन्हें भविष्य के लिए पांच नए पौधे भी लगाने होंगे। यह एक ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ है—प्रकृति से लेना और उसे वापस देना। इससे न केवल कच्चा माल सुरक्षित रहता है, बल्कि जल स्रोतों का भी संरक्षण होता है।

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण और ‘रिवर्स पलायन’ की दिशा में अनुभवों का जिक्र करते हुए एम्पावर सोसाइटी की सचिव मोनीदीपा का कहना है, जब महिलाओं को स्थानीय संसाधनों पर आधारित, जैसे रिंगाल या बांस से उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण मिलता है, तो घर के कार्यों के साथ-साथ आजीविका से भी जुड़ती हैं। जहां तक पलायन की बात है, यदि हम स्थानीय संसाधनों पर आधारित आजीविका उपायों को मजबूत कर दें, तो युवा शहर की ओर नहीं जाएंगे।

उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्रों के भविष्य के लिए संस्था के विजन पर उनका कहना है, हमारा विजन स्पष्ट है, हिमालय के संसाधन वहीं के लोगों की प्रगति का आधार बनें। हम ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ के मंत्र के साथ उत्तराखंड के उत्पादों को दुनिया के हर कोने तक पहुँचाना चाहते हैं। हम एक ऐसा आत्मनिर्भर मॉडल खड़ा करना चाहते हैं जहाँ आजीविका, पर्यावरण और स्वावलंबन एक साथ मिलकर आगे बढ़ें।

You Might Also Like

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद कैप्टन दीपक सिंह को श्रद्धांजलि दी
एम्स ऋषिकेश के सेवा वीरों ने पेश की मिसाल
बड़ी खबरः यूकेएसएसएससी ने समूह ग के पदों के लिए निकालीं बंपर भर्तियां
हम कोरोना को परास्त करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में 157 सरकारी पदों पर भर्ती का विज्ञापन, 25 नवंबर अंतिम तिथि
TAGGED:Bamboo Products Skill DevelopmentClimate Awareness PlantationEmpower Society DehradunHimalayan Livelihood ModelsLocal for Global UttarakhandMonideepa Sarma Empower Society InterviewReverse Migration UttarakhandRingal Craft UttarakhandWomen Empowerment in Hills
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article SMC Meeting Government Primary School Ramgarh: राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक, 17 मार्च से होंगी वार्षिक परीक्षाएं
Next Article Career options after 12th Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद क्या करें? देखिए, 100 से ज्यादा करियर विकल्पों की सबसे बड़ी लिस्ट (2026)
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?