नेपाल के राजा श्री ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह हरिद्वार महाकुंभ में पहुंचे

Rajesh Pandey
हरिद्वार। नेपाल के राजा श्री ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह हरिद्वार महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने उनको भेजे संदेश में कहा कि “ देवभूमि उत्तराखंड और हरिद्वार कुंभ में आपका स्वागत है। आप साधु-संतों के सान्निध्य में गंगा स्नान कर कुंभ का पुण्य लाभ अर्जित करें।“

Contents
हरिद्वार। नेपाल के राजा श्री ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह हरिद्वार महाकुंभ में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उनका स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने उनको भेजे संदेश में कहा कि “ देवभूमि उत्तराखंड और हरिद्वार कुंभ में आपका स्वागत है। आप साधु-संतों के सान्निध्य में गंगा स्नान कर कुंभ का पुण्य लाभ अर्जित करें।“मुख्यमंत्री रावत के प्रतिनिधि के रूप में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने हरिद्वार जाकर राजा ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह को मुख्यमंत्री की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।नेपाल के राजा श्री ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उत्तराखंड में निवास कर रहे नेपाली समुदाय के लोगों को संदेश भी दिया।
मुख्यमंत्री रावत के प्रतिनिधि के रूप में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने हरिद्वार जाकर राजा ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह को मुख्यमंत्री की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
नेपाल के राजा श्री ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उत्तराखंड में निवास कर रहे नेपाली समुदाय के लोगों को संदेश भी दिया।

 

Key Words: King of Nepal Shri Gyanendra Bir Bikram Shah, Chief Minister Tirath Singh Rawat, Devbhoomi Uttarakhand, Haridwar Kumbh, Director General of Information and Public Relations Department Uttarakhand, Nepali community residing in Uttarakhand, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड, देवभूमि उत्तराखंड, हरिद्वार महाकुंभ 2021, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *