हरीश रावत क्यों कह रहे हैं, मैं अपनी आवाज ठीक से नहीं उठा पा रहा हूं

Rajesh Pandey

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक सवाल उठाया है, जिसका संबंध लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से है, जहां से उन्होंने चुनाव लड़ा है। रावत रुद्रपुर की पीएसी वाहिनियों के पोस्टल बैलट नहीं पड़ने का आरोप लगाते हुए इसे अपने लिए चुनौतीपूर्ण सवाल बताते हैं।

रावत ने सोशल मीडिया पर लालकुआं हैशटैग के साथ पोस्ट किया है- रुद्रपुर की पीएससी वाहिनियों के पोस्टल बैलट न पड़ना, तो उनके अधिकारों का हनन है ही, लेकिन मेरे लिए भी एक चुनौतीपूर्ण सवाल खड़ा हो गया है।  मगर, मामला सीधे-सीधे मेरे चुनावी हित से जुड़ा हुआ है तो इसलिए मैं अपनी आवाज को ठीक से उठा भी नहीं पा रहा हूं।

वो कहते हैं, मगर हकीकत यह है कि मैं, यह समझ नहीं पा रहा हूं कि केवल लालकुआं पोस्टल बैलट क्यों नहीं पहुंचे? क्योंकि यह प्रश्न मुझे कितनी क्षति होगी, इसका नहीं है। प्रश्न यह भी है कि इससे चुनावी प्रणाली की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो जाएंगे!

एक सवाल, एक सेंटर में एक ही व्यक्ति के द्वारा डाले गए वोटों ने खड़ा किया है तो दूसरा सवाल लालकुआं क्षेत्र से संबंध रखने वाले पुलिसकर्मी मतदाताओं के बैलट का उन तक न पहुंचना भी खड़ा कर रहा है। जवाब आज नहीं तो कल निष्पक्ष पर्यवेक्षकों को चुनाव प्रणाली के साथ जुड़े हुए लोगों को देना ही पड़ेगा।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *