विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

Rajesh Pandey

ऋषिकेश। हंस फाउंडेशन ने मंगला माता के जन्म दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित किया।

सामुदायिक भवन देवेंद्र विहार गुमानीवाला में आयोजित समारोह में हंस फाउंडेशन ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहीं प्रयास ट्रस्ट की संस्थापक प्रभा थपलियाल को सम्मानित किया। प्रभा थपलियाल ने गुमानीवाला एवं आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनको आजीविका से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन के लिए कार्य किया।

सम्मान समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता प्रभा थपलियाल और कुसुम जोशी।

महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रभा थपलियाल ने महिलाओं को सिलाई कढ़ाई, प्राकृतिक रेशों पर आधारित उत्पाद बनाने, हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद तैयार करने, कैंडिल मेकिंग,अचार एवं अन्य खाद्य सामग्रियों के उत्पादन का प्रशिक्षण हासिल करने में सहयोग किया। हाल ही में, पांच स्वयं सहायता समूहों के संगठन ने गुमानीवाला में उत्पादों की बिक्री के लिए आउटलेट खोला है।

इस अवसर पर पतंजलि ऋषिकेश जिला प्रभारी सुनीता खंडूड़ी को योग प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाने वालीं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता कुसुम जोशी को सम्मानित किया गया। समारोह में रजनी धीमान, बीना चमोली, ममता रमोला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *