वीर सैनिक, वीर नारियां तथा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले सम्मानित

Rajesh Pandey

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर सैनिकों, वीर नारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्र एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

गढ़ी कैंट देहरादून में रविवार को गोर्खाली सुधार सभा में आयोजित ‘‘ हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव ’’ में सीएम ने कहा कि हमारी पंरपरओं को आगे बढ़ाने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द्र के प्रतीक होते हैं।

उन्होंने कहा, हमारी संस्कृति ही हमारी विशिष्ट पहचान होती है। हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को बचाकर रखना होगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की, कि कर्नल आरपी गुरूंग के नाम पर गढ़ी कैंट में एक द्वार बनाया जाएगा। गोर्खाली सुधार सभा के भवन तथा गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

गढ़ीकैंट, मीठीबेड़ी,  घंघोड़ा, जैंतनवाला की आन्तरिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। आज भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पद्म सिंह थापा, ले. जनरल (रिटा.) शक्ति गुरुंग, टीडी भूटिया, सरोज गुरूंग, संध्या थापा, गोर्खाली सुधार सभा के सदस्य एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *