By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: खुशखबरीः उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में समय पर मिलेगी मेडिकल रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Career > खुशखबरीः उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में समय पर मिलेगी मेडिकल रिपोर्ट
CareerFeaturedhealthNewsUttarakhand

खुशखबरीः उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में समय पर मिलेगी मेडिकल रिपोर्ट

Rajesh Pandey
Last updated: September 9, 2024 8:00 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
SHARE

देहरादून। न्यूज लाइव ब्यूरो

उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को 104 लैब टेक्नीशियन (Lab technicians) मिल गए हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (Uttarakhand Medical Service Selection Board) ने लिखित परीक्षा एवं अभिलेख सत्यापन के बाद चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।

चयनित लैब टैक्नीशियनों की तैनाती से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में आने वाले मरीजों को मेडिकल रिपोर्ट सटीक व समय पर मिल सकेंगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी चयनित लैब टैक्नीशियनों को शुभकामनाएं दीं।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया, प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को 104 और लैब टेक्नीशियन मिल गए हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने वर्ष 2021-22 में टेक्नीशियन संवर्ग के तहत 306 पदों पर टेक्नीशियनों की भर्ती निकाली थी। वर्ष 2023 में 202 पदों पर चयन कर दिया गया था। अब बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की कार्रवाई पूरी कर 104 अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।

डॉ. रावत ने कहा कि इन सभी चयनित लैब टेक्नीशियनों को शीघ्र ही मेडिकल कॉलेजों में तैनाती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इनकी तैनाती से मेडिकल कॉलेजों में आने वाले मरीजों को जहां राहत मिलेगी वहीं उन्हें सटीक व समय पर मेडिकल रिपोर्ट्स भी मिलेंगी।

डॉ. रावत ने बताया कि शीघ्र ही मेडिकल कॉलेजों के 1455 नर्सिंग अधिकारियों का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। इसके अलावा, मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल सोशल वर्कर, नर्सिंग कॉलेजों के ट्यूटर की नियुक्तियां भी की जाएंगी। इसके लिये शीघ्र ही चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करेगा।

You Might Also Like

क्लीन टॉयलेट चैलेंज – 2023 प्रतियोगिता में उत्तराखंड को देश में तीसरा स्थान
डेंगू के खिलाफ देहरादून जिले में चला महाअभियान
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी केदारखंड की झांकी
उत्तराखंड चुनावः रामनगर से चुनाव लड़ने के लिए हरीश रावत यह बोले
बच्चों के शरीर में इन लक्षणों को अनदेखा न करें, तुरंत डॉक्टर से मिलें
TAGGED:Appointments of Medical Social WorkerAppointments of Tutor of Nursing CollegesGovernment Medical Colleges in UttarakhandLab technicians ResultNursing Officers Exam ResultUttarakhand Medical Service Selection Board
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article “मेडिकल एजुकेशन के विविध आयाम पर कार्यों के लिए बीसीएमई प्रशिक्षण आवश्यक”
Next Article सात दिन से ज्यादा लंबित रखा पेंशन योजना का आवेदन तो कार्रवाई होगी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?