बुजुर्ग महिला ने की शिकायत, डीएम ने बंद करा दी अवैध फैक्ट्री

Rajesh Pandey
देहरादून। 12 दिसम्बर 2024
जनता दर्शन/ जनसुनवाई कार्यक्रम  में 70 वर्षीय महिला की शिकायत का निस्तारण होने पर  महिला ने डीएम सविन बंसल से मिलकर अभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने महिला का अभिवादन स्वीकार करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
चन्दरनगर निवासी 70 वर्षीय महिला जनता दर्शन/ जनसुनवाई कार्यक्रम  में अपनी शिकायत लेकर आईं कि वह अस्वस्थ रहती हैं। उनके पड़ोस के मकान में किराये पर रहने वाले लोग फूड स्नैक्स की अवैध फैक्ट्री संचालित कर रहे हैं, जो शहरभर में बिना अनुमति के सप्लाई  कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सुबह सात बजे से  रात्रि एक बजे तक अत्यंत शोरशराबा एवं आवंछित तत्वों का आवागमन रहता है। उनके स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है।
शिकायत पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई कराते हुए टीम गठित करके मौके पर जाकर जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाने पर अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री को सील करा दिया गया। – जिला सूचना कार्यालय देहरादून
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *