By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: आपदा से निपटने के लिए डीएम अधिकतर निर्णय अपने स्तर से लेंः सीएम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > आपदा से निपटने के लिए डीएम अधिकतर निर्णय अपने स्तर से लेंः सीएम
FeaturedUttarakhand

आपदा से निपटने के लिए डीएम अधिकतर निर्णय अपने स्तर से लेंः सीएम

Rajesh Pandey
Last updated: June 29, 2022 4:22 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कहा कि आपदा से निपटने के लिए हरदम अलर्ट रहना आवश्यक है, साथ ही आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्य तत्काल शुरू हो जाने चाहिए। रिस्पांस टाइम भी कम से कम होना चाहिए।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अगले तीन माह महत्वपूर्ण हैं। आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए जिलाधिकारी अधिकतर निर्णय अपने स्तर पर लें, जिन समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर नहीं हो पा रहा है, उन्हें ही शासन तक भेजा जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिलों में आपदा प्रबंधन के लिए जो धनराशि दी जा रही है, उसका अधिकतम उपयोग हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। अगले तीन माह अधिकारियों की छुट्टी विशेष परिस्थिति में ही स्वीकृत की जाए। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों में सभी सेटेलाइट फोन चालू अवस्था में रहें। संवेदनशील क्षेत्रों के लिए खाद्य सामग्री, आवश्यक दवाओं एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की पूर्ण व्यवस्था रखी जाए।

आपदा प्रबंधन के साथ ही चारधाम यात्रा 2022 एवं कांवड़ यात्रा भी महत्वपूर्ण है। इस वर्ष चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। यात्रा से जुड़े जिलों के अधिकारी यह सुनिश्चित करें, कि यात्रा सुव्यवस्थित चले। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, एसीएस राधा रतूड़ी,  आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव  आर.के.सुधांशु, डीजीपी  अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक  विनोद कुमार सिंघल, समेत सभी विभागीय सचिव, आयुक्त व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

गंगोलीहाट में अगले सत्र से पशु चिकित्सा महाविद्यालय खुलेगाः सीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में बीस वर्ष पूरे करने पर क्विज
महिलाओं से मेहनत कराने वाली कहावत, “ऊन कातने वाले लड़के की लाड़ी भाग जाती है…”
डेंगू की रोकथाम को अगले चार दिन देहरादून जिले में महाअभियान
भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए अभिनेता मोहन बाबू ने
TAGGED:CM UttarakhandDisaster managementUttarakhandUttarakhand CM
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Next Article Video: श्रीराम-लक्ष्मण के अभिनय में खो जाते हैं दोनों भाई, भावुक इतने कि आंखें हो गईं नम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?