FeaturedNewsUttarakhand

देहरादून पुलिस ने cyber crime से बचाव के लिए लगाई पाठशाला

Dehradun।  Cyber crime से बचाव के लिए दून पुलिस ने  जागरूकता पाठशाला लगाई। साइबर सेल देहरादून की टीम  ने छात्र छात्राओं के बीच पहुंचकर साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में साइबर अपराधों से बचाव के लिए आम जन को जागरूक करने हेतु सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस  लगातार साइबर जागरूकता अभियान चला रही है।

साइबर क्राइम सेल जनपद देहरादून की टीम ने कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला देहरादून में 350-400 छात्र छात्राओं को साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, ओएलएक्स फ्रॉड, चाइल्ड पोर्नोग्राफी व सेक्सटोर्शन आदि से बचाव की जानकारी दी गई।

साथ ही, अपनी निजी जानकारी व बैंक खातों की जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति को न देने के संबंध में जागरूक किया गया।

आर्थिक अपराध होने की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करने अथवा ऑनलाइन अपनी शिकायत https://crime-gov-in पर करने हेतु अवगत कराया गया।

Uttarakhand Police,
cyber security,  cyber crime,
Crime, police

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button