उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री ने पीपीई किट पहनकर की मरीजों से बात

Rajesh Pandey
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। पीपीई किट पहनकर कोविड मरीजों से मिले और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल के डाक्टर्स, नर्स तथा संबंधित स्टाफ लगातार समर्पित भाव से मरीजों की सेवा कर रहे हैं।करीब 3-4 घंटे पीपीई किट पहनकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने सभी कोरोना वारियर्स की बेहतर कार्य के लिए प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेन्टर जीएमवीएन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से मिले। मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय में स्थापित 200 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री रावत ने कोविड-19 वार रूम का भी निरीक्षण किया। प्रत्येक डेस्क पर कर्मियों के कार्यों की जानकारी ली।
होम आइसलेशन में रह रहे मरीजों से दूरभाष पर बात कर हालचाल जाना। ग्रामीण स्तर पर लोगों को सेम्पलिंग कराने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने पारम्परिक शैली में निर्मित कलक्ट्रेट कार्यालय को भी देखा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने आयुष रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Keywords:- Chief Minister of Uttarakhand, Tirath Singh Rawat, COVID-19, Corona testing, Corona vaccination, Black marketing, E-Sanjeevani, Bio medical waste disposal, Department of Urban Development, Municipalities of Uttarakhand, Uttarakhand Panchayati Raj Department, Corona in rural area of Uttarakhand, Public awareness campaigns, Dengue, Preparations for the third wave of covid-19, कोरोना से बचने के उपाय, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, तीरथ सिंह रावत, कोरोना टेस्टिंग, कोरोना वैक्सीन कब लगेगी, कोरोना वैक्सीन कैसे लगेगी, कोरोना संक्रमण के समय कालाबाजारी, आक्सीजन की मांग, अस्पतालों में बेड की स्थिति, गांवों में कोरोना की स्थिति, डेंगू से बचाव कैसे करें, कोरोना संक्रमण से बचने के उपाय

Contents
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। पीपीई किट पहनकर कोविड मरीजों से मिले और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल के डाक्टर्स, नर्स तथा संबंधित स्टाफ लगातार समर्पित भाव से मरीजों की सेवा कर रहे हैं।करीब 3-4 घंटे पीपीई किट पहनकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।उन्होंने सभी कोरोना वारियर्स की बेहतर कार्य के लिए प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेन्टर जीएमवीएन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से मिले। मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय में स्थापित 200 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री रावत ने कोविड-19 वार रूम का भी निरीक्षण किया। प्रत्येक डेस्क पर कर्मियों के कार्यों की जानकारी ली।होम आइसलेशन में रह रहे मरीजों से दूरभाष पर बात कर हालचाल जाना। ग्रामीण स्तर पर लोगों को सेम्पलिंग कराने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने पारम्परिक शैली में निर्मित कलक्ट्रेट कार्यालय को भी देखा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने आयुष रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *