श्रीयमुनोत्री एवं श्रीगंगोत्री धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा शुरू

Rajesh Pandey
उत्तरकाशी। अक्षय तृतीया पर श्री यमुनोत्री और श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही प्रदेश में चारधाम यात्रा की भी शुरुआत हो गई। श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। यहां पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज से चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो रही है। मैं सभी श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करता हूँ। सबकी यात्रा सरल व सुगम हो, ऐसी मंगलकामना करता हूँ। सरकार सुगम सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने फोन के माध्यम से श्री यमुनोत्री धाम के मुख्य पुजारियों एवं वहां उपस्थित समस्त श्रद्धालुजनों को अक्षय_तृतीया एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की शुभकामनाएं दीं।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *