Adarsh Vidyalaya NIEPVD: आदर्श विद्यालय निपवेड, देहरादून के छात्रों ने राष्ट्रीय कंप्यूटर टाइपिंग प्रतियोगिता में जीते पदक

Rajesh Pandey

Adarsh Vidyalaya NIEPVD: देहरादून, 24 अगस्त, 2025: आदर्श विद्यालय निपवेड के विद्यार्थियों ने 22 अगस्त 2025 को नोएडा में हुई चौथी राष्ट्रीय कंप्यूटर टाइपिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के 12 छात्रों ने कुल चार पदक जीते।

Also Read: Uttarakhand blind football team selection: उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों सोवेंद्र भंडारी, तुषार और साहिल का चयन

इस प्रतियोगिता में देश भर के 42 स्कूलों के लगभग 75 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। आदर्श विद्यालय (Adarsh Vidyalaya NIEPVD) की टीम को कंप्यूटर टीचर अमित सिंह ने तैयार किया था।

प्रतियोगिता के परिणाम:

  • सीनियर अंग्रेजी कैटेगरी: 11वीं के छात्र दिव्यांश ने दूसरा स्थान हासिल किया।
  • सीनियर हिंदी कैटेगरी: 12वीं के छात्र अरहान सिद्दीकी ने पहला स्थान हासिल किया।
  • जूनियर अंग्रेजी कैटेगरी: 7वीं के छात्र देवांश ने पहला स्थान हासिल किया।
  • जूनियर अंग्रेजी कैटेगरी: 8वीं की छात्रा सुरभि ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विद्यालय (Adarsh Vidyalaya NIEPVD) के प्रधानाचार्य अमित कुमार शर्मा ने सभी विजेता छात्रों और टीचर अमित सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे छात्रों ने पिछले साल की तरह इस साल भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *