CAREhealth

मानसून में बच्चों की सेहत का रखें ध्यान

बारिश बच्चों को पसंद होती है। वह पानी में उछलकूद करने से नहीं मानते, लेकिन इस मौसम में बीमारियां भी काफी बढ़ती हैं। इस कारण बच्चों की सेहत का खास तौर पर ख्याल रखना होता है।

बारिश के सीजन में बच्चे कई सारी बीमारियों को न्योता देते हैं, ऐसे में वो बीमार ना हो जाएं कुछ इस तरह उनका ख्याल रखें। बारिश में जमीन में रहने वाले ज्यादातर कीड़े सतह पर आ जाते हैं, जो फल, सब्जियों और खाद्य पदार्थों को दूषित करते हैं। इसलिए किसी भी फल और सब्जियों को खाने से पहले साफ पानी से अच्छे से धोएं और अगर जरूरत हो तो बीमारी से बचने के लिए पोटेशियम परमेंगनेट का प्रयोग किया जा सकता है।

उबला हुआ पानी पिलाएं
बरसात में पानी की वजह से भी इंफेक्शन होता है। बच्चों को उबला हुआ पानी पिलाएं और खुद भी यही पिएं। साफ-सफाई का खास तौर पर ध्यान रखें। मच्छरों से बचने के लिए घर और आस-पास गंदगी न होने दें। जर्म्स रिपेलेंट लिक्विड का इस्तेमाल करें। समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लें। बच्चों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और बीमारियां उन पर जल्दी अटैक करती हैं, तो इस मौसम में बच्चों में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। बारिश में बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों को गंदगी से दूर रखें। बारिश में बच्चों को भीगने न दें। अगर वे स्कूल से लौटते वक्त भीग जाएं तो तुरंत उन्हें साफ पानी से नहलाएं। बच्चों के शरीर की साफ-सफाई का भी ध्यान रखें। साथ ही उनके खेलने की जगह को भी साफ रखें।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button