food

दालचीनी से घटाएं वजन 

अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो घरेलू उपायों से इसे कम किया जा सकता है। अगर आपको व्यायाम, जिम ट्रेनिंग व अन्य उपाय करने के बाद भी कोई खास फायदा नहीं हो रहा तो यह तरीका आपके लिए कारगर हो सकता है। इसके लिए आपको कहीं बाहर जाना नहीं पड़ेगा और न ही कोई खर्च करना होगा। ज्यादातर घरों के किचन में आमतौर पर पाया जाने वाला मसाला दालचीनी अप्रत्याशित रूप से आपके सेहत के लिए लाभदायक है। हर दिन करीब 3 ग्राम दालचीनी पाउडर का सेवन करने से न सिर्फ आपका मोटापा कम होगा बल्कि मेटाबॉलिज़म से जुड़ी बीमारियां भी नियंत्रित रहेंगी।
फॉर्टिस डायबीटीज ओबिसिटी एंड कॉलेस्ट्रॉल फाउंडेशन की ओर से किए गए क्लिनिकल ट्रायल में यह बात सामने आयी कि भारतीयों के खानपान में अगर दालचीनी को शामिल कर दिया जाए तो मल्टीपल मेटाबॉलिक प्रॉब्लम जिससे बेहद कम उम्र में डायबीटीज होने का खतरा रहता है उसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।
क्लिनिकल ट्रायल में 116 लोग हुए शामिलः इस ट्रायल में 116 महिलाओं और पुरुषों को शामिल किया गया था जो मोटापा खासतौर पर पेट के आसपास की चर्बी, ग्लूकोज सहनशीलता के बिगड़ते स्तर, ट्राइग्लिसराइड के बढ़े हुए स्तर और हाइपरटेंशन से पीड़ित थे।
हर दिन 3 ग्राम दालचीनी का करें सेवनः जिन लोगों ने 16 हफ्ते तक हर दिन 3 ग्राम दालचीनी पाउडर का सेवन किया उनके औसत वजन में 4 किलोग्राम की कमी 89 से 85 किलोग्राम हो गया। तो वहीं जिन लोगों को दालचीनी नहीं दिया गया उनके वजन में सिर्फ 1 किलोग्राम की कमी 82 से 81 हुआ। डायट में बदलाव करने के साथ ही ट्रायल में शामिल लोगों को हर दिन 45 मिनट के लिए ब्रिस्क वॉक भी करवाया गया।
कई बीमारियों से बचाता हैः शोधकर्ताओं का कहना है कि डायट में दालचीनी पाउडर शामिल करने के साथ ही शारीरिक व्यायाम करने से ब्लड ग्लूकोज, ग्लाइकोस्लेटेड हीमॉग्लोबिन, कमर का दायरा और बॉडी मास इंडेक्स में कमी आती है। इस रिसर्च के जरिए आशाजनक नतीजे मिले हैं जो इस बात को साबित करते हैं कि बेहद सामान्य भोज्य पदार्थ से भी हमारी सेहत को काफी फायदा हो सकता है। दालचीनी एक सामान्य मसाला है जो भारतीय खानपान में आमतौर पर काफी इस्तेमाल किया जाता है। लिहाजा इसे बड़ी आसानी से अपनी डायट में शामिल कर मेटाबॉलिजम को नियंत्रित कर सकते हैं।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button