डोईवाला, 30 अक्टूबर 2026ः डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह व जिला कांग्रेस परवादून के नेतृत्व में उत्तराखंड न्याय यात्रा निकाली गई। यह यात्रा डोईवाला ब्लॉक परिसर से शुरू होकर मिल रोड होते हुए निर्मल फार्म पहुंची, जहां सभा को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा, उत्तराखंड न्याय यात्रा का उद्देश्य जनता के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाना है। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है और यह लड़ाई आगे भी जारी रखेगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, उत्तराखंड की अस्मिता, विकास और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। प्रदेश की जनसमस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना हर जनप्रतिनिधि का दायित्व है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, न्याय यात्रा के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनहित के मुद्दों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहना चाहिए।
परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया, डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंड न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति और कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने इस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बनाया है। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी परवादून क्षेत्र की जनता की समस्याओं, अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ जनता के बीच रहकर उनकी आवाज उठाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर व डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, महिलाओं के सम्मान, युवाओं के भविष्य और आम जनता की मुद्दों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
न्याय यात्रा में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर एवं डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, प्रदेश महासचिव अश्विनी बहुगुणा, नीरज त्यागी, कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, प्रमोद कपरवान शास्त्री, मधुसूदन सुन्द्रियाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी, सेवादल जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन, एससी विभाग जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद, सभासद गौरव मल्होत्रा,अमित सिंह,मंडलम अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी, साजिद अली, राजेंद्र बिष्ट, मोहित कर्पवान, शार्दूल नेगी, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, आरिफ अली, रेखा कांडपाल सती,अफसाना अंसारी, रश्मि देवराड़ी,आशिक अली, बाबू लाल, राणा, मनीष उपाध्याय, पूर्व सभासद भारत भूषण पेले, विमल गोला, हाजी मीर हसन,अमित सैनी आदि मौजूद रहे।





