देहरादून, 7 अक्तूबर, 2026ः उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि. (PTCUL) और यूजेवीएनएल (UJVNL) में समूह ‘ग’ के अंतर्गत तकनीशियन ग्रेड-द्वितीय (विद्युत) व तकनीशियन ग्रेड-द्वितीय (यांत्रिक) के कुल 78 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर 12 अक्टूबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है।
भर्ती से जुड़े मुख्य बिंदु:
कुल पद: 78 (समूह ‘ग’)
विभाग: पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि. (PTCUL) एवं उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लि. (UJVNL)
आयु सीमा: 18 से 42 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)।
महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 12 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2026
आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि: 28 से 30 नवंबर 2026
लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि: 14 मार्च 2027
अधिक जानकारी के लिए देखें- पदनाम-तकनीशियन ग्रेड-2(विदयुत(PITCUL)/टैक्नीशियन ग्रेड-2(विदयुत/टैक्नीशियन ग्रेड-2(यांत्रिक) के पदों की सीधी भर्ती के विज्ञापन हेतु क्लिक करें




