देहरादून, 17 सितंबर, 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड वन विकास निगम के अंतर्गत समूह ‘ग’ के स्केलर (Scaler) पद की 200 रिक्तियों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए देखेंः पदनाम-स्केलर(वन विकास निगम) के पदों की सीधी भर्ती के विज्ञापन हेतु क्लिक करें
महत्वपूर्ण तिथियां:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 सितंबर 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2026
- आवेदन पत्र में संशोधन (Correction window): 26 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक
- शारीरिक अर्हता एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा की संभावित तिथि: 19 नवंबर 2026 से प्रारंभ



