Dehradun Rozgar Mela 2026: देहरादून में 11 अगस्त को रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन

Rajesh Pandey

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हुआ पंजीकरण, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार

Dehradun Rozgar Mela 2026: देहरादून, 05 अगस्त,2026: देहरादून जिले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून 11 अगस्त, 2026 को रोजगार मेला लगाएगा। एक दिवसीय रोजगार मेला प्रातः 9.30 बजे से कार्यालय परिसर में शुरू होगा। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां कुल 559 रिक्त पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया संपन्न करेंगी।

Dehradun Rozgar Mela 2026: क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया, रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकरण 04 अगस्त, 2026 से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार में सम्मिलित होने से पूर्व किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

पंजीकरण के समय आवश्यक दस्तावेज-

  • बायोडाटा
  • मूल शैक्षिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र तथा उनकी छायाप्रतियां
  • सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड
  • पासपोर्ट आकार के फोटो
  • वैध पहचान-पत्र (आईडी प्रूफ) 

रोजगार मेले में ये कंपनियां आएंगी

  • सीएएमपी-108
  • एनआईटीटी लिमिटेड
  • परिश्रम रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड
  • डिक्सॉन
  • एक्सिस बैंक
  • आईजोन
  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
  • बारबेक्यू नेशन
  • आईपीसीए
  • मोचिको
  • टीआई मेडिकोज सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनिया

Dehradun Rozgar Mela 2026: ” रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों एवं उपलब्ध रिक्तियों की संख्या परिस्थितियों के अनुसार घट या बढ़ सकती है। जनपद के अधिक से अधिक शिक्षित एवं रोजगार के इच्छुक युवा समय रहते पंजीकरण कराकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं।” -क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *