SMC meeting Govt Primary School Ramgarh: देहरादून, 01 अगस्त, 2026ः राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की विद्यालय प्रबंधन समिति की अगस्त माह की निर्धारित मासिक बैठक माह के प्रथम शनिवार को विद्यालय में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला, समाजसेवी नरेश राणा की उपस्थिति में बैठक में छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, सरकार द्वारा प्रत्येक छात्र-छात्रा को निःशुल्क नोटबुक्स वितरण, अपार आईडी तथा विद्यालय विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में विद्यालय के शिक्षकों ने उपस्थित अभिभावकों को छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी। पार्षद सोबत चंद्र रमोला ने प्रत्येक छात्र-छात्रा को सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई नोटबुक्स वितरित कीं।
SMC meeting Govt Primary School Ramgarh: विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने बताया, इस वर्ष कक्षा एक एवं दो के छात्रों के लिए एक नोटबुक तथा कक्षा तीन से पांच के छात्रों के लिए तीन नोटबुक उपलब्ध कराई जा रही हैं। राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के लिए नोटबुक्स उपलब्ध कराकर विभाग ने सराहनीय पहल की है। नोटबुक्स अच्छी बनाई गईं हैं तथा प्रत्येक पेज पर प्रेरणादायक वाक्य लिखे गए हैं, जिनसे छात्र नियमित रूप से प्रेरणा लेते रहेंगे।
बैठक में मुख्य अतिथि पार्षद सोबत चंद्र रमोला ने कहा, पाठ्य पुस्तकों के बाद निःशुल्क नोटबुक उपलब्ध कराना एक अच्छा कदम है, इससे सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों को आर्थिक सहयोग मिलेगा। उन्होंने सभी बच्चों से इन नोटबुक्स को अपनी पढ़ाई में अच्छी तरह से उपयोग करने तथा उनमें लिखे गए प्रेरणादायक वाक्यों को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी।
SMC meeting Govt Primary School Ramgarh: बैठक में विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष सीमा, समाजसेवी नरेश राणा, प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापक मीना घिल्डियाल, मधुलिका, भोजन माता विमला देवी, अभिभावक योगिन्द्र पाल, अंजना देवी, मंजू देवी, पिंकी कश्यप, सरस्वती, रूमा देवी, वाजिद अहमद, राजेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, मीना देवी, केशवर जहां, सीमा देवी, फराना, मोनी, रुस्तम, मीनाक्षी, अनु देवी, निशा समेत सभी अभिभावक उपस्थित रहे।



