Dehradun voter list revision 2026: मतदाता सूची में नाम सत्यापन एवं संशोधन के लिए 14 जुलाई से 13 अगस्त तक विशेष अभियान

Rajesh Pandey

Dehradun voter list revision 2026: देहरादून, 14 जुलाई, 2026: फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली के एक जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया। इसके बाद, 14 जुलाई से 13 अगस्त, 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य आवश्यक सुधार के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिक संबंधित मतदाता पंजीकरण अधिकारी, सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in⁠ अथवा Voter Helpline App के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Dehradun voter list revision 2026: जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि अपने नाम की पुष्टि मतदाता सूची में अवश्य कर लें। यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया है, नाम, पता अथवा अन्य विवरण में संशोधन आवश्यक है तो निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन करें।

नया मतदाता बनने के लिए प्रपत्र-6 में आवेदन किया जा सकता है।

मृतक, स्थानांतरित अथवा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 भरा जा सकता है।

मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के संशोधन के लिए प्रपत्र-8 में आवेदन किया जा सकता है।

Dehradun voter list revision 2026: जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विशेष अभियान के दौरान पात्र नागरिकों, युवाओं एवं नए मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *