New Director IISWC Dehradun: रिसर्च को किसानों तक पहुंचाना प्राथमिकता, राज्य सरकार के साथ मिलकर करेंगे कामः डॉ. भट्ट

भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (ICAR-IISWC) के नवनियुक्त निदेशक डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट ने कार्यभार संभाल लिया है। गुरुवार को कौलागढ़ स्थित संस्थान परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।

Rajesh Pandey

New Director IISWC Dehradun: देहरादून, 07 मई, 2026ः  भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान (ICAR-IISWC) के नवनियुक्त निदेशक डॉ. भगवती प्रसाद भट्ट ने कार्यभार संभाल लिया है। गुरुवार को कौलागढ़ स्थित संस्थान परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उनका कहना है, संस्थान में चल रहे नवीन शोध और अध्ययनों का सीधा लाभ प्रदेश के किसानों, बागवानों और आम जनमानस तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार और जल संपदा का संरक्षण कर प्रदेशवासियों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाएगा।

New Director IISWC Dehradun: निदेशक डॉ. भट्ट ने वर्तमान चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन ने जीवन और आजीविका के सामने कई गंभीर संकट खड़े कर दिए हैं। उत्तराखंड के संदर्भ में उन्होंने बताया, बारिश के पैटर्न और समयावधि में जबरदस्त बदलाव आया है। अब कम समय में अत्यधिक वर्षा (Cloudburst जैसी स्थितियां) हो रही है, जबकि रिमझिम बारिश का दौर कम हुआ है। मूसलाधार बारिश के कारण मिट्टी का कटाव और पानी का बहाव बढ़ा है, जिससे भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। खेती और बागवानी की मिट्टी की उर्वरकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जिसे सुधारने के लिए संस्थान राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगा।

Also Read: Uttarakhand Ratan Award से सम्मानित प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. चरण सिंह का कृषि वानिकी में महत्वपूर्ण योगदान

Also Read: Agro-Geo Textiles for hill farming: पहाड़ में एग्रो-जियो टेक्सटाइल्स और संरक्षण कृषि से बढ़ेगी पैदावार

New Director IISWC Dehradun: संस्थान के लक्ष्यों को साझा करते हुए डॉ. भट्ट ने कहा कि हमारा उद्देश्य टिकाऊ विकास (Sustainable Development) सुनिश्चित करना है। तकनीक और नवीन शोध के माध्यम से किसानों के उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाकर उनकी आय में इजाफा किया जाएगा। खराब हो चुकी भूमि को फिर से उत्पादक और लाभकारी बनाने पर काम चल रहा है। पलायन रोकने और ‘रिवर्स माइग्रेशन’ को बढ़ावा देने के लिए संस्थान उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जहाँ खेती बंद हो गई है और ‘लैंड यूज’ बदलने से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। वहीं, इस गंभीर समस्या को रोकने के लिए भी संस्थान प्रदेश सरकार के साथ समन्वय कर प्रभावी कदम उठा रहा है।

इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों डॉ. चरण सिंह, डॉ. डी.वी. सिंह, डॉ. जगमोहन सिंह तोमर, डॉ. बांके बिहारी, डॉ. उदय मंडल और इंजीनियर अमित चौहान ने भी अपने विभागों की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *