
animalseducationNewsUttarakhand
Pauri Garhwal school holiday leopard terror: पौड़ी गढ़वाल के पोखड़ा एवं बीरोंखाल ब्लॉक के इन स्कूलों में चार और छह अप्रैल को अवकाश घोषित
Pauri Garhwal school holiday leopard terror: देहरादून, 03 अप्रैल, 2026ः पौड़ी गढ़वाल जिले के विकासखंड पोखड़ा एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
Pauri Garhwal school holiday leopard terror: खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा एवं बीरोंखाल मनोज कुमार जोशी ने बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के अंतर्गत न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी तथा जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) एवं 06 अप्रैल 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।
Pauri Garhwal school holiday leopard terror: उन्होंने बताया कि इसी क्रम में विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा तथा राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय तिमली एवं कण्डूली बड़ी में भी कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में 04 एवं 06 अप्रैल 2026 को अवकाश रहेगा।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।







