
Srinagar Medical College Recruitment: उत्तराखंड में 93 डॉक्टरों की बंपर भर्ती, 23 मार्च को देहरादून में वॉक-इन-इंटरव्यू
Srinagar Medical College Recruitment: श्रीनगर/देहरादून, 17 मार्च, 2026ः उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, श्रीनगर ने फैकल्टी और चिकित्सा अधिकारियों के 93 पदों पर भर्ती निकाली है। 23 मार्च 2026 को देहरादून में वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
संस्थान की विज्ञप्ति के अनुसार, कुल 93 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जिनका विवरण निम्न प्रकार है:
-
प्रोफेसर: 12 पद
-
एसोसिएट प्रोफेसर: 32 पद
-
असिस्टेंट प्रोफेसर: 48 पद
-
लेडी मेडिकल ऑफिसर: 01 पद
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी सीधे साक्षात्कार (Walk-in-Interview) में शामिल हो सकते हैं:
-
तिथि: 23 मार्च 2026 (सोमवार)
-
समय: सुबह 10:00 बजे से (पंजीकरण दोपहर 1:00 बजे तक ही होगा)
-
स्थान: एच.एन.बी. उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी, न्यू सेंट्रल होप टाउन, देहरादून।
Srinagar Medical College Recruitment: संस्थान के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि इन पदों पर चयन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया से होगा। चयनित डॉक्टरों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा:
-
सामान्य पद (प्रोफेसर): लगभग ₹2.96 लाख प्रति माह।
-
सुपर स्पेशियलिटी पद: ₹4.40 लाख प्रति माह तक।
महत्वपूर्ण शर्तें:
-
ये नियुक्तियां संविदा (Contract) के आधार पर होंगी, जिनका हर वर्ष नवीनीकरण किया जाएगा (अधिकतम 3 वर्ष या नियमित नियुक्ति होने तक)।
-
योग्यता और आयु सीमा National Medical Commission (NMC) के मानकों के अनुसार होगी।
-
प्री-क्लिनिकल एवं पैरा-क्लिनिकल विषयों के लिए केवल MD/MS अभ्यर्थी ही पात्र माने जाएंगे।
-
आरक्षण के नियम उत्तराखंड सरकार के मानकों के अनुसार लागू होंगे।
Srinagar Medical College Recruitment: डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा, “मेडिकल कॉलेज में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, ऑर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, और न्यूरोसर्जरी जैसे महत्वपूर्ण विभागों में विशेषज्ञों की नियुक्ति से छात्रों को बेहतर शिक्षा और मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।”







