healthNewsUttarakhand

AIIMS Rishikesh Drone Medicine Delivery: एम्स ऋषिकेश के ड्रोन ने 30 मिनट में 50 किमी दूर टिहरी पहुंचाई दवाई

AIIMS Rishikesh Drone Medicine Delivery: ऋषिकेश/टिहरी, 07 जनवरी, 2026ः उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एम्स ऋषिकेश ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान ने ड्रोन तकनीक का सफल उपयोग करते हुए ऋषिकेश से टिहरी के बौराड़ी तक आपातकालीन दवाएं मात्र 30 मिनट में पहुँचा दी।

समय की बचत, जीवन की सुरक्षा

AIIMS Rishikesh Drone Medicine Delivery: आमतौर पर ऋषिकेश से टिहरी की 50 किलोमीटर की दूरी तय करने में एम्बुलेंस या वाहन को कम से कम 2.5 से 3 घंटे का समय लगता है। लेकिन ड्रोन ने इस दूरी को महज 30 मिनट में तय किया।

  • प्रस्थान: दोपहर 12:20 बजे (एम्स हेलीपैड)

  • आगमन: दोपहर 12:50 बजे (नगर निगम सभागार परिसर, बौराड़ी)

वापसी में भी ड्रोन ने अपनी दक्षता साबित की और दोपहर 1:25 बजे टिहरी से रवाना होकर 1:55 बजे सुरक्षित एम्स हेलीपैड पर लैंड किया।

फरवरी 2023 से जारी है ड्रोन मेडिकल सेवा

AIIMS Rishikesh Drone Medicine Delivery: एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) मीनू सिंह ने बताया कि संस्थान सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा, “ड्रोन सेवा गंभीर मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है। जल्द ही इस सेवा को नियमित किया जाएगा ताकि राज्य के हर कोने में दवाओं की कमी को दूर किया जा सके।”

बता दें कि संस्थान अब तक कोटद्वार, चम्बा, हिंडोलाखाल, जुड्डा नीलकंठ और हरिद्वार के रोशनाबाद में ड्रोन के जरिए सफलतापूर्वक दवाएं पहुंचा चुका है।

इस सफल परीक्षण के दौरान एम्स के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण, डीएमएस डॉ. रवि कुमार, पीआरओ डॉ. श्रीलोय मोहन्ती, और ड्रोन सेवा कंसल्टेंट हरदीप एस. मन्हास सहित स्काईनेट ई सोल्यूशन कंपनी के सीईओ पुनीत धमोला, निदेशक राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button