Careereducationhealth

AIIMS Rishikesh BSc Nursing Oath Ceremony 2025: बी.एससी नर्सिंग के नए बैच को दिलाई फ्लोरेंस नाइटिंगेल शपथ

AIIMS Rishikesh BSc Nursing Oath Ceremony 2025: ऋषिकेश, 12 नवम्बर 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में वर्ष 2025 के बी.एससी. (ऑनर्स) नर्सिंग प्रथम वर्ष के नए बैच के लिए स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने नर्सिंग छात्रों से रोगियों के प्रति समर्पण और सेवाभाव रखने का आह्वान किया।

सेवा और करुणा का पेशा नर्सिंग

संस्थान के मुख्य सभागार में आयोजित दीप प्रज्जवलन और शपथ ग्रहण समारोह में, छात्राओं को अनुशासन और सेवाभाव के प्रति फ़्लोरेंस नाइटिंगेल शपथ दिलाई गई।

AIIMS Rishikesh BSc Nursing Oath Ceremony 2025: समारोह की मुख्य अतिथि, उत्तराखंड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल की रजिस्ट्रार डॉ. मनीषा ध्यानी ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा करने का माध्यम है। उन्होंने ज़ोर दिया कि एक अच्छी नर्स केवल रोग को ठीक करने की क्षमता से नहीं, बल्कि करुणा से परिभाषित होती है, जो दूसरों को गरिमा और सांत्वना देती है। उन्होंने नर्सिंग पेशे को भरोसे, देखभाल, ईमानदारी, मानवता और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।

कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने नए बैच को बधाई देते हुए कहा कि सेवाभाव के इस क्षेत्र में प्रत्येक रोगी की देखभाल के लिए समर्पण की आवश्यकता होती है। उन्होंने नर्सिंग को टीम वर्क का पेशा बताते हुए नर्सिंग शिक्षा में “ऑफिसर-लाइक क्वालिटी” (अधिकारी जैसी गुणवत्ता) को शामिल करने का सुझाव दिया।

उपलब्धियों का उल्लेख और संकल्प

AIIMS Rishikesh BSc Nursing Oath Ceremony 2025: कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिन्सिपल प्रो. (डॉ.) स्मृति अरोड़ा ने नए बैच को शुभकामनाएँ दीं और कॉलेज की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि यह शपथ एक औपचारिक वचन है, जिसके माध्यम से नर्सें उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने, रोगियों की गरिमा बनाए रखने और नैतिक मूल्यों का पालन करने का संकल्प लेती हैं। यह दीप प्रज्ज्वलन समारोह नर्सिंग पेशे में प्रवेश का प्रतीक है और यह नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल को समर्पित होता है।

समारोह को डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री बलिजा, चीफ नर्सिंग ऑफिसर डॉ. अनिता रानी कंसल और अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ऋषि नर्सिंग न्यूज लेटर और कम्युनिटी नर्सिंग ओएससीई चेकलिस्ट का विमोचन भी किया गया।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button