educationNewsUncategorizedUttarakhand

उत्तराखंड के प्राइमरी स्कूलों में आने वाला है ‘जादुई पिटारा’

Jadui Pitara: ‘जादुई पिटारा’ योजना के प्रमुख बिंदु:

  1. उद्देश्य: 3 से 8 वर्ष के बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि, सीखने की उत्सुकता, चिंतन कौशल, गणितीय समझ और भावनात्मक विकास को बढ़ावा देना।
  2.  निर्माता: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किया।
  3. सामग्री: खिलौने, कठपुतलियाँ, पहेलियाँ, रोचक कहानियाँ, खेल, चित्रकला, नृत्य और संगीत पर आधारित शिक्षण सामग्री।
  4. लक्ष्य: उत्तराखंड के सभी प्राथमिक विद्यालयों में उपलब्धता सुनिश्चित करना।
  5. प्रथम चरण: पौड़ी (1,354 विद्यालय) और पिथौरागढ़ (973 विद्यालय) जनपदों के 2,327 प्राथमिक विद्यालयों में वितरण।
  6. द्वितीय चरण: शेष 11 जनपदों (अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी) के 8,939 विद्यालयों में शीघ्र वितरण।
  7. लाभ: बच्चों का सर्वांगीण विकास, शिक्षा में नवीन तकनीकों का उपयोग, और प्रारंभिक शिक्षा का सुदृढ़ीकरण।
Jadui Pitara: देहरादून/पौड़ी, 15 मई 2025ः प्रदेशभर के प्राथमिक विद्यालयों में ‘जादुई पिटारा’ के माध्यम से बच्चों में सीखने की क्षमता को बढ़ावा दिया जाएगा। इस पिटारे में बच्चों के लिए खिलौने, कठपुतलियाँ और रोचक कहानियाँ शामिल हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने इस खेल-आधारित शिक्षण सामग्री को 3 से 8 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए तैयार किया है। यह जादुई पिटारा प्रदेश के सभी प्राथमिक विद्यालयों में उपलब्ध कराया जाएगा। प्रथम चरण में पौड़ी और पिथौरागढ़ जनपदों के 2,000 से अधिक विद्यालयों में जादुई पिटारा (Jadui Pitara) वितरित किया जा चुका है। शेष 11 जनपदों में इसे शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं।

प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र पाबौ ब्लॉक के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एनसीईआरटी द्वारा विकसित खेल-आधारित शिक्षण सामग्री ‘जादुई पिटारा’ का वितरण किया। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए नवीन तकनीकों और योजनाओं को लागू कर रही है, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा विकसित नई शिक्षण सामग्री ‘जादुई पिटारा’ को प्रदेश के सभी प्राथमिक विद्यालयों में उपलब्ध कराया जा रहा है।

समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में पौड़ी और पिथौरागढ़ जनपदों के 2,327 प्राथमिक विद्यालयों में जादुई पिटारा वितरित किया जा चुका है। इसमें पौड़ी के 1,354 और पिथौरागढ़ के 973 विद्यालय शामिल हैं।

डॉ. रावत ने बताया कि द्वितीय चरण में शेष 11 जनपदों के 8,939 प्राथमिक विद्यालयों में जादुई पिटारा वितरित किया जाएगा। इनमें अल्मोड़ा (1,248), बागेश्वर (561), चमोली (919), चंपावत (477), देहरादून (881), हरिद्वार (666), नैनीताल (937), रुद्रप्रयाग (521), टिहरी (1,265), ऊधमसिंह नगर (778) और उत्तरकाशी (686) जनपदों के विद्यालय शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि जादुई पिटारा 3 से 8 वर्ष के बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि, सीखने की उत्सुकता, चिंतन कौशल, गणितीय समझ और भावनात्मक विकास को बढ़ावा देगा। इस पिटारे में खिलौने, पहेलियाँ, रोचक कहानियाँ, खेल, चित्रकला, नृत्य और संगीत पर आधारित शिक्षण सामग्री शामिल है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगी।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button