एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में

Rajesh Pandey

ऋषिकेश। न्यूज लाइव ब्यूरो

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से जारी दुनियाभर के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में इस बार एम्स ऋषिकेश की प्रोफेसर मीनू सिंह का नाम भी है। प्रोफेसर मीनू सिंह वर्तमान में एम्स संस्थान की कार्यकारी निदेशक हैं।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश की प्रोफेसर मीनू सिंह ने बच्चों के श्वास रोग और इससे सम्बंधित बीमारियों के इलाज और इस क्षेत्र में किए गए विशेष अनुसंधानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह सूची केलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने एक सर्वे के बाद जारी की है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दुनियाभर के विश्वविद्यालयों में हुए शोध का सर्वे कराने के बाद जो सूची जारी की गई है, उनमें तीन हजार वैज्ञानिक और शोधार्थी केवल भारत से हैं। दुनियाभर के लगभग 66 हजार विज्ञानियों को इस सूची में जगह मिली है। इसमें देश के कई संस्थानों के अनुसंधान कर्ताओं, डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को जगह दी गई है।

एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष प्रोफेसर समीरन नंदी सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रोफेसर मीनू सिंह को बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि सूची में नाम शामिल करने से पूर्व सर्वे में देखा जाता है कि दुनिया के किस विश्वविद्यालय के विज्ञानी का शोध सबसे ज्यादा उल्लिखित है। शोध पत्रों के हवाले से या उसे आधार मानकर कितने शोध कार्य हुए या पेटेंट हुए हैं। इसमें यह भी देखा जाता है कि एक वर्ष में कितने शोधपत्र उस वैज्ञानिक के प्रकाशित हुए हैं। शोध विश्व के लिए कितना जानकारी परक हैं और भविष्य में उससे विज्ञान जगत को कितना लाभ मिल सकेगा।

एम्स के जन सम्पर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *