CareerFeaturedUttarakhand

Uttarakhand Public Service Commission: इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का एक और मौका

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के रिक्त 223 पदों के लिए सात फरवरी, 2024 को ऑनलाइन आवेदन 28.02.2024 तक आंमत्रित किए थे।

आयोग के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28.02.2024 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया जाता है। इसके तहत अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गई प्रविष्टियों में संशोधन / परिवर्तन (Edit/Correction) किए जाने के लिए केवल एक बार के लिए आयोग की बेवसाइट psc.uk.gov.in पर Online Edit Window लिंक 07.03.2024 से 16.03.2024 (रात्रि 11: 59: 59 बजे तक) तक खोला जाएगा।

देखें- आयोग की विस्तृत विज्ञप्ति

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button