FeaturedNewsUttarakhand

सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को रेस्क्यू कराने के लिए DRDO के रोबोट भेजे

अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स भी सिलक्यारा पहुँच गए

देहरादून। उत्तरकाशी स्थित सिलक्यारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी देते हुए टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए भारत सरकार ने DRDO के रोबोट भेजे हैं। वहीं,अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स भी सिलक्यारा पहुँच गए।

राज्य सरकार के केंद्रीय संगठनों से रेस्क्यू अभियान में समन्वय के नोडल अधिकारी और सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, एनएचएआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद, निदेशक अंशु मनीष खलखो, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स के साथ विचार विमर्श कर रेस्क्यू अभियान की रणनीति पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने का काम तेजी से चल रहा है। इस दौरान श्रमिकों के परिजनों के आवागमन एवं रहने-खाने का इंतजाम सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के परिजनों की देखभाल की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आने वाले परिजनों के मोबाइल रिचार्ज से लेकर भोजन, आवास व आवागमन आदि की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने बताया कि दूसरे राज्य के अधिकारियों से बचाव कार्य हेतु समन्वय बनाने के लिए तीन और अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। सभी अधिकारियों को बचाव कार्य से जुड़ी व्यवस्थाओं में तत्काल योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

शासन स्तर पर भी वरिष्ठ आईएएस डॉ.नीरज खैरवाल को केंद्रीय संस्थानों, एजेंसियों और विशेषज्ञों की टीम से समन्वय की जिम्मेदारी पहले ही दी जा चुकी है। साथ ही एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी को पहले से ही मौके पर भेजा गया है। इसके अलावा हरिद्वार के एसडीएम मनीष सिंह, डीएसओ हरिद्वार तेजबल सिंह और डीपीएओ रुद्रप्रयाग अखिलेश मिश्रा की तैनाती भी कर दी गई है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button