CareerFeaturedUttarakhand

नौकरी का अवसरः गोपेश्वर डिग्री कॉलेज में आवेदन की तिथि बढ़ी

अंग्रेजी, गणित व जन्तु विज्ञान के दो-दो तथा अर्थशास्त्र के एक प्राध्यापक का पद रिक्त

गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर में प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। नियुक्तियों के लिए आवेदन की तिथि पहले 15 अप्रैल थी, जिसको बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है।

राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, महाविद्यालय में अंग्रेजी के दो, अर्थशास्त्र के एक, गणित के दो तथा जन्तु विज्ञान के दो रिक्त पदों पर शिक्षण सत्र 2022-23 में शिक्षण कार्य के लिए नितान्त अस्थाई व्यवस्था के अंतर्गत यूजीसी अर्हताधारी अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र 15 अप्रैल, 2022 तक आमंत्रित किए गए थे।

उन्होंने बताया, इस अवधि में अधिकांशतः दिनों में राजपत्रित अवकाश पड़ने के कारण आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक  30 अप्रैल, 2022 तक विस्तारित की जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी महाविद्यालय के सूचनापट्ट/वेबसाइट www.sdsuvcampusgopeshwar.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button