By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: कबीले में चुनाव-2ः भट्टी पर खाली बर्तन चढ़ाकर छोंक लगा रहे बड़े महाराज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > कबीले में चुनाव-2ः भट्टी पर खाली बर्तन चढ़ाकर छोंक लगा रहे बड़े महाराज
Blog LiveFeaturedPolitics

कबीले में चुनाव-2ः भट्टी पर खाली बर्तन चढ़ाकर छोंक लगा रहे बड़े महाराज

Rajesh Pandey
Last updated: November 2, 2021 10:01 pm
Rajesh Pandey
4 years ago
Share
SHARE
  • राजेश पांडेय

खरगोश और हिरन की दूसरे दिन की मुलाकात होती है।

हिरन बोला, आज कुछ नया।

खरगोश ने कहा, नया क्या, वही बगावत, बगावत का शोर मचा है कबीले में।

हिरन ने पूछा, बगावत का कबीले के चुनाव का क्या मतलब। सुना है, यह तो बहुत साल पहले हुई थी।

पहले की कहानी जरूर पढ़ें- कबीले में चुनाव-1ः सत्ता, सियासत और बगावत

Contents
खरगोश और हिरन की दूसरे दिन की मुलाकात होती है।हिरन बोला, आज कुछ नया।खरगोश ने कहा, नया क्या, वही बगावत, बगावत का शोर मचा है कबीले में।हिरन ने पूछा, बगावत का कबीले के चुनाव का क्या मतलब। सुना है, यह तो बहुत साल पहले हुई थी।खरगोश बोला, वो बड़े महाराज हैं न, उन्होंने ही यह शोर मचाया है। कभी कहते हैं, अपने गुट में नहीं आने दूंगा, कभी बोलते हैं इन उनका स्वागत है और कभी कहते हैं पहले जांचूंगा कि मेरे किस काम के हो।खरगोश बोलता जा रहा था, और हिरन उसे बड़े ध्यान से सुन रहा था।“बड़े महाराज की यह क्या बात हुई, जब तुम बागियों से नाराज हो तो उनकी बात करना क्यों नहीं बंद कर देते। उनके बारे में क्यों इतना सोच रहे हो।मुझे तो लगता है, बड़े महाराज को बागियों की जरूरत है। इसलिए उनको बार-बार याद कर रहे हैं। इनमें से कुछ बागी ऐसे हैं, जहां से चुनाव लड़ेंगे, वहां से जीत जाएंगे” खरगोश बोला।हिरन ने कहा, यह बागियों से इतना नाराज क्यों हैं और उनको बार-बार याद क्यों करते हैं।खरगोश बोला, पिछली बार जब बड़े महाराज यहां के राजा थे, तब उनके नौ साथियों, जिनमें बिज्जू महाराज, बड़बोले महाराज भी थे, ने बगावत कर दी। ये सभी विरोधी गुट में शामिल हो गए थे। बड़े महाराज की राजा वाली गद्दी डोल गई। बाद में, किसी तरह वो गद्दी पर लौट पाए।तभी से बड़बोले महाराज, इनको पसंद नहीं करते। हमेशा राजा बने रहने की सोचने वाले बड़े महाराज, भी तो कम नहीं हैं। उन्होंने भी तो बिज्जू महाराज की गद्दी खिसकाई थी।हिरन बोला, अब समझ में आया। मैंने सुना है, चुनाव की वजह से बड़े महाराज ने झपकियां लेना तक बंद कर दिया। उम्र में सबसे बड़े हैं, पर दिनभर दौड़ लगाते हैं कबीले में। राजा को चैन से काम नहीं करने देंगे।बड़बोले महाराज और इनके बीच क्या पक रहा है, हिरन ने खरगोश से पूछा।खरगोश बोला, अभी तो मुझे नहीं लग रहा कि कुछ पक रहा होगा। पर, बड़े महाराज पका जरूर देंगे। उनको तो खाली बरतन को भी भट्टी पर चढ़ाकर उसमें छोंक लगाने में महारत है।एक बात बताओ, बड़बोले महाराज आपके बारे में जो मन में आता है, बोल रहे हैं। पर, आप हैं कि बार-बार कह रहे हैं, उनको अपने गुट में नहीं आने दूंगा। जब वो आपके यहां आने की बात ही नहीं कर रहे हैं, तो आप किसको रोकने के लिए गेट पर चौकीदारी कर रहे हैं।हिरन ने कहा, बात तो तुम्हारी सही है। पर, मुझे लगता है कि बड़े महाराज को राजा बनना है। वो देवता के सामने भी मत्था टेककर राजा बनने की इच्छा जता रहे हैं। इसलिए वो चाह रहे हैं कि गुणी महाराज वाले गुट से कुछ दमदार लोगों को अपने यहां बुला लें। उनको बगावत वाले बड़बोले महाराज में ज्यादा संभावना दिख रही है, इसलिए उनको कभी हां, कभी न करके हिला रहे हैं।तुम तो जानते हो, जब किसी पेड़ को उखाड़ना होता है, तो कबीले वाले रस्सी बांधकर इसको पहले अपनी ओर खींचते हैं और फिर दूसरी ओर धक्का मारते हैं। कभी इधर, कभी उधर होते -होते पेड़ जड़ों से अलग होने लगता है।खरगोश बोला, वैसे बड़बोले महाराज काफी अस्थिर हो चुके हैं। वो कबीले के मंत्री हैं, पर खुद को निराश बताते हैं। ऐसा कहकर वो चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुटे राजा के लिए ही संकट खड़ा कर रहे हैं। मैं तो यह कह रहा हूं, वो कहीं के नहीं रहेंगे।हिरन ने कहा, कबीले में पांच साल में चुनाव होते हैं। बड़बोले महाराज, ठीक चुनाव से पहले कह रहे हैं, उनका काम निराशा वाला है। इतनी सी बात समझने में उनको बहुत समय लग गया। सही कह रहे हो, छोटी सी बात देर से समझने वाले निराश ही करते हैं।“अच्छा यह बताओ, गुणी महाराज के क्या हाल हैं। क्या वो घेरे से बाहर आ गए,” हिरन ने पूछा।खरगोश बोला, गुणी महाराज को बड़े महाराज से कम, अपनों से ज्यादा खतरा है। बड़े महाराज के खेल साफ दिखते हैं। पर, अपने गुट वाले भी तो उनके साथ कम खेल नहीं कर रहे।हिरन ने कहा, मैं कुछ समझा नहीं।खरगोश ने कहा, यह सबकुछ समझने के लिए दिमाग पर जोर डालना पड़ेगा। बात यह है, जब राजा को बदलना था, तो गुणी महाराज का नाम दूर दूर तक नहीं था। अचानक से उनका नाम पुकारा गया और उनको राजा बना दिया गया।वो राजा क्या बने, उनके विरोधियों की संख्या बढ़ गई, ये बाहर वाले विरोधी नहीं हैं, बल्कि अपने आसपास अपने गुट वाले ही हैं।इनमें एक हैं ढोलन महाराज, जो इस कबीले से लेकर बड़े कबीले तक की दौड़ में व्यस्त रहते हैं। वहां उनके अच्छे संबंध बताए जाते हैं। उनको गुणी महाराज की तरक्की में अपना अहित दिख रहा है।वो समझ रहे हैं कि अगर अगले चुनाव में हमारा गुट जीता तो फिर से गुणी महाराज को गद्दी मिल जाएगी। गुणी महाराज को गद्दी मिलने का मतलब है, पूरे पांच वर्ष गद्दी को दूर से ही देखना पड़ेगा। इसलिए वो नहीं चाहते कि गुणी महाराज के गुण बड़े कबीले में भी गाए जाएं।बड़े कबीले से इसी गुट के एक और खिलाड़ी हैं, जिनको सब मास्टर जी कहते हैं, वैसे उनका नाम खिलाड़ी महाराज है। वो कभी बड़े कबीले से तो कभी हमारे कबीले से जुड़ जाते हैं। पहले इस कबीले के राजा रह चुके हैं। वो बड़े महाराज की टक्कर के हैं।उनके खेल का तोड़ सिर्फ बड़े महाराज के पास हो सकता है। पता नहीं चलेगा, कब किसकी सियासत को हवा कर दें। पता चला है, वो भी बड़े कबीले से यहीं लौटने का मन बना रहे हैं।रही बात, बड़े महाराज की, तो वो अपनी यंत्र से ऐसी ऐसी ध्वनियां निकालेंगे, जिनसे गुणी महाराज के गुट के लोग अस्थिर हो सकते हैं। इस तरह हलचल पैदा करके वो कबीले के लोगों को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं, कि गुणी महाराज के यहां तो भगदड़ मच रही है।भगदड़ वही मचती है, जहां कोई दिक्कत आ रही है। ऐसा करके वो यह साबित करना चाहते हैं कि चुनाव से पहले ही विरोधी गुट के लोगों को हार दिखाई देने लगी है।उधर, कबीले के पुराने राजा अक्कड़ महाराज ने बड़बोले महाराज को चुनौती दे दी है। उनको तो पहले से ही नहीं बन रही। उन्होंने बड़बोले महाराज को फड़फड़ाने वाला सूखा पत्ता बता दिया। कहां से लाते हैं ये इतना दिमाग।हिरन बोला, खरगोश जी, इतनी सारी जानकारी कहां से ला रहे हो।खरगोश ने कहा, मेरे पास फुंकनी जैसा यंत्र है, जो लक्कड़बग्घे से मिला है। मैं इस यंत्र से लक्कड़बग्घे से बात करता हूं। कभी कभी फुंकनी यंत्र में अजीब से आवाज आने लगती है। लगता है, यह आवाजें कबीले में सियासत करने वालों के मन से आती हैं। उनका मन में जो चल रहा होता है, वो मुझे सुनाई देता है।…जारी

खरगोश बोला, वो बड़े महाराज हैं न, उन्होंने ही यह शोर मचाया है। कभी कहते हैं, अपने गुट में नहीं आने दूंगा, कभी बोलते हैं इन उनका स्वागत है और कभी कहते हैं पहले जांचूंगा कि मेरे किस काम के हो।

खरगोश बोलता जा रहा था, और हिरन उसे बड़े ध्यान से सुन रहा था।

“बड़े महाराज की यह क्या बात हुई, जब तुम बागियों से नाराज हो तो उनकी बात करना क्यों नहीं बंद कर देते। उनके बारे में क्यों इतना सोच रहे हो।

मुझे तो लगता है, बड़े महाराज को बागियों की जरूरत है। इसलिए उनको बार-बार याद कर रहे हैं। इनमें से कुछ बागी ऐसे हैं, जहां से चुनाव लड़ेंगे, वहां से जीत जाएंगे” खरगोश बोला।

हिरन ने कहा, यह बागियों से इतना नाराज क्यों हैं और उनको बार-बार याद क्यों करते हैं।

खरगोश बोला, पिछली बार जब बड़े महाराज यहां के राजा थे, तब उनके नौ साथियों, जिनमें बिज्जू महाराज, बड़बोले महाराज भी थे, ने बगावत कर दी। ये सभी विरोधी गुट में शामिल हो गए थे। बड़े महाराज की राजा वाली गद्दी डोल गई। बाद में, किसी तरह वो गद्दी पर लौट पाए।

तभी से बड़बोले महाराज, इनको पसंद नहीं करते। हमेशा राजा बने रहने की सोचने वाले बड़े महाराज, भी तो कम नहीं हैं। उन्होंने भी तो बिज्जू महाराज की गद्दी खिसकाई थी।

हिरन बोला, अब समझ में आया। मैंने सुना है, चुनाव की वजह से बड़े महाराज ने झपकियां लेना तक बंद कर दिया। उम्र में सबसे बड़े हैं, पर दिनभर दौड़ लगाते हैं कबीले में। राजा को चैन से काम नहीं करने देंगे।

बड़बोले महाराज और इनके बीच क्या पक रहा है, हिरन ने खरगोश से पूछा।

खरगोश बोला, अभी तो मुझे नहीं लग रहा कि कुछ पक रहा होगा। पर, बड़े महाराज पका जरूर देंगे। उनको तो खाली बरतन को भी भट्टी पर चढ़ाकर उसमें छोंक लगाने में महारत है।

एक बात बताओ, बड़बोले महाराज आपके बारे में जो मन में आता है, बोल रहे हैं। पर, आप हैं कि बार-बार कह रहे हैं, उनको अपने गुट में नहीं आने दूंगा। जब वो आपके यहां आने की बात ही नहीं कर रहे हैं, तो आप किसको रोकने के लिए गेट पर चौकीदारी कर रहे हैं।

हिरन ने कहा, बात तो तुम्हारी सही है। पर, मुझे लगता है कि बड़े महाराज को राजा बनना है। वो देवता के सामने भी मत्था टेककर राजा बनने की इच्छा जता रहे हैं। इसलिए वो चाह रहे हैं कि गुणी महाराज वाले गुट से कुछ दमदार लोगों को अपने यहां बुला लें। उनको बगावत वाले बड़बोले महाराज में ज्यादा संभावना दिख रही है, इसलिए उनको कभी हां, कभी न करके हिला रहे हैं।

तुम तो जानते हो, जब किसी पेड़ को उखाड़ना होता है, तो कबीले वाले रस्सी बांधकर इसको पहले अपनी ओर खींचते हैं और फिर दूसरी ओर धक्का मारते हैं। कभी इधर, कभी उधर होते -होते पेड़ जड़ों से अलग होने लगता है।

खरगोश बोला, वैसे बड़बोले महाराज काफी अस्थिर हो चुके हैं। वो कबीले के मंत्री हैं, पर खुद को निराश बताते हैं। ऐसा कहकर वो चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुटे राजा के लिए ही संकट खड़ा कर रहे हैं। मैं तो यह कह रहा हूं, वो कहीं के नहीं रहेंगे।

हिरन ने कहा, कबीले में पांच साल में चुनाव होते हैं। बड़बोले महाराज, ठीक चुनाव से पहले कह रहे हैं, उनका काम निराशा वाला है। इतनी सी बात समझने में उनको बहुत समय लग गया। सही कह रहे हो, छोटी सी बात देर से समझने वाले निराश ही करते हैं।

“अच्छा यह बताओ, गुणी महाराज के क्या हाल हैं। क्या वो घेरे से बाहर आ गए,” हिरन ने पूछा।

खरगोश बोला, गुणी महाराज को बड़े महाराज से कम, अपनों से ज्यादा खतरा है। बड़े महाराज के खेल साफ दिखते हैं। पर, अपने गुट वाले भी तो उनके साथ कम खेल नहीं कर रहे।

हिरन ने कहा, मैं कुछ समझा नहीं।

खरगोश ने कहा, यह सबकुछ समझने के लिए दिमाग पर जोर डालना पड़ेगा। बात यह है, जब राजा को बदलना था, तो गुणी महाराज का नाम दूर दूर तक नहीं था। अचानक से उनका नाम पुकारा गया और उनको राजा बना दिया गया।

वो राजा क्या बने, उनके विरोधियों की संख्या बढ़ गई, ये बाहर वाले विरोधी नहीं हैं, बल्कि अपने आसपास अपने गुट वाले ही हैं।

इनमें एक हैं ढोलन महाराज, जो इस कबीले से लेकर बड़े कबीले तक की दौड़ में व्यस्त रहते हैं। वहां उनके अच्छे संबंध बताए जाते हैं। उनको गुणी महाराज की तरक्की में अपना अहित दिख रहा है।

वो समझ रहे हैं कि अगर अगले चुनाव में हमारा गुट जीता तो फिर से गुणी महाराज को गद्दी मिल जाएगी। गुणी महाराज को गद्दी मिलने का मतलब है, पूरे पांच वर्ष गद्दी को दूर से ही देखना पड़ेगा। इसलिए वो नहीं चाहते कि गुणी महाराज के गुण बड़े कबीले में भी गाए जाएं।

बड़े कबीले से इसी गुट के एक और खिलाड़ी हैं, जिनको सब मास्टर जी कहते हैं, वैसे उनका नाम खिलाड़ी महाराज है। वो कभी बड़े कबीले से तो कभी हमारे कबीले से जुड़ जाते हैं। पहले इस कबीले के राजा रह चुके हैं। वो बड़े महाराज की टक्कर के हैं।

उनके खेल का तोड़ सिर्फ बड़े महाराज के पास हो सकता है। पता नहीं चलेगा, कब किसकी सियासत को हवा कर दें। पता चला है, वो भी बड़े कबीले से यहीं लौटने का मन बना रहे हैं।

रही बात, बड़े महाराज की, तो वो अपनी यंत्र से ऐसी ऐसी ध्वनियां निकालेंगे, जिनसे गुणी महाराज के गुट के लोग अस्थिर हो सकते हैं। इस तरह हलचल पैदा करके वो कबीले के लोगों को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं, कि गुणी महाराज के यहां तो भगदड़ मच रही है।

भगदड़ वही मचती है, जहां कोई दिक्कत आ रही है। ऐसा करके वो यह साबित करना चाहते हैं कि चुनाव से पहले ही विरोधी गुट के लोगों को हार दिखाई देने लगी है।

उधर, कबीले के पुराने राजा अक्कड़ महाराज ने बड़बोले महाराज को चुनौती दे दी है। उनको तो पहले से ही नहीं बन रही। उन्होंने बड़बोले महाराज को फड़फड़ाने वाला सूखा पत्ता बता दिया। कहां से लाते हैं ये इतना दिमाग।

हिरन बोला, खरगोश जी, इतनी सारी जानकारी कहां से ला रहे हो।

खरगोश ने कहा, मेरे पास फुंकनी जैसा यंत्र है, जो लक्कड़बग्घे से मिला है। मैं इस यंत्र से लक्कड़बग्घे से बात करता हूं। कभी कभी फुंकनी यंत्र में अजीब से आवाज आने लगती है। लगता है, यह आवाजें कबीले में सियासत करने वालों के मन से आती हैं। उनका मन में जो चल रहा होता है, वो मुझे सुनाई देता है।…जारी

*यह एक काल्पनिक कहानी है, इसका किसी से कोई संबंध नहीं है।

You Might Also Like

कोरोना अध्ययन सीरीज प्रकाशित करेगा नेशनल बुक ट्रस्ट
डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की 22 प्वाइंट की गाइड लाइन
डॉ. हंसा मेहता ने यूएन के मानवाधिकारों घोषणापत्र में महिलाओं के हित में कराया था बड़ा बदलाव
श्रीकेदारनाथ धामः जय बाबा केदार के जयकारों के बीच खुले मंदिर के कपाट
गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
TAGGED:Election in JungleJungle JourneyJungle LifeJungle storyPolitics powerWhat is Politics
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article रन फॉर यूनिटी में मुख्यमंत्री धामी ने भी दौड़ लगाई
Next Article डोईवाला चीनी मिल गेट पर किसानों संग हरीश रावत का धरना
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?