animalsCareerFeatured

घुड़सवार स्पोट् र्स कैडेट्स की खुली भर्ती, 13 अप्रैल से 16 अप्रैल 2021

घुड़सवारी के लिए योग्य स्पोट् र्स कैडैट्स की दिनांक 13 अप्रैल 2021 को सुबह 7 बजे से आर.वी.सी सेंटर एवं कॉलेज, मेरठ कैंट में खुली भर्ती का आयोजन किया गया है।
योग्यता:-
(i)आयु: -13 अप्रैल 2021 को 08 से 14 वर्ष होनी चाहिए (13 अप्रैल 2007 और 13 अप्रैल 2013 के बीच जन्म) ।
(ii)शिक्षा: -किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से चौथी कक्षा पास।
(iii)मेडिकल फिटनेस:- चिकित्सा अधिकारी और सेना के स्पोट् र्स मेडिसिन केंद्र के विशेषज्ञ द्वारा मेडिकल फिटनेस परीक्षा।
(iv)अपने शरीर के किसी भी भाग पर किसी भी प्रकार के स्थायी TATTOO वाले उम्मीदवारों का चयन नहीं किया जाएगा।
(v)संदिग्ध मामलों में उम्र के सत्यापन के लिए कलाई का एक्स-रे (बोन मैरो टेस्ट) आयोजित किया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार निम्नलखित दस्तावेज की मूल एवं सत्यापित प्रतिलिपि साथ लाएं :-
(i)जन्म प्रमाण पत्र (जन्म/मृत्यु पंजीयक अधिकारी द्वारा जारी) ।
(ii)आधार कार्ड।
(iii)मूल निवास प्रमाण पत्र (SDM/तहसीलदार द्वारा जारी)
(iv)शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र / अंकतालिका (मूल प्रति)।
(v)चरित्र प्रमाण पत्र।
(vi)जाति प्रमाण पत्र (SDM/तहसीलदार द्वारा जारी)।
(vii)अगर घुड़सवारी में कोई प्रमाण पत्र हो, तो उसकी मूल प्रति।
(viii)दस खुद की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ।
(ix)घुड़सवारी परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थी स्पोर्ट्स किट साथ लाएं।
चयनित उम्मीदवारों को दसवीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बोडिंग और ठहरने, रहने, आवास, बीमा, चिकित्सा सुविधा और घुड़सवारी का गहन प्रशिक्षण(Scientific Coaching) दिया जाएगा। कक्षा 10 और 17 ½ वर्ष की आयु पूरी होने पर, कैडेटों के लिए भारतीय सेना में र्निधारित नियमों के अनुसार नामांकन के लिए चयन प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य है।
कोविड-19 एहतियाती उपाय – सभी उम्मीदवार रैली के लिए रिपोर्ट करते समय मास्क और दस्ताने पहनेगें तथा आरटी-पीसीआर / रैपिड एंटीजन नेगेटिव सर्टिफिकेट और “नो रिस्क सर्टिफिकेट” प्रस्तुत करेगें।
अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें :-
अफसर कमांडिंग
बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी
आर.वी.सी. सेंटर एवं कॉलेज मेरठ कैंट – 250001

संपर्क करें – 7599960029

स्रोतः पीआईबी

Keywords:- RVC CENTRE AND COLLEGE, MEERUT CANTT, INDUCTION RALLY FOR SELECTION OF SPORTS CADETS EQUESTRIAN (HORSE RIDING),  Covid-19 Precautionary Measures, RT-PCR/Rapid Antigen Negative Certificate,TATTOO , बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी आर.वी.सी. सेंटर एवं कॉलेज, मैरठ कैंट, घुड़सवारी के लिए भर्ती, स्पोर्टस कैडैट्स की खुली भर्ती

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button